OpenAI Launches GPT Live Voice Model ChatGPT

OpenAI का GPT-Live लॉन्च, ChatGPT अब करेगा इंसानों जैसी बातचीत

7 mins read
116 views
July 9, 2026

GPT-Live: क्या अब AI से बात करना किसी इंसान से बातचीत जैसा महसूस होगा? इसी सवाल के बीच OpenAI ने अपना नया GPT-Live वॉयस अनुभव पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह नया सिस्टम पहले से ज्यादा स्वाभाविक बातचीत करेगा, कम रुकावट डालेगा और कई काम बैकग्राउंड में पूरा करते हुए यूजर से लगातार बात करता रहेगा। फिलहाल इसे iOS, Android और Web पर ChatGPT यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

OpenAI ने GPT-Live पेश कर AI वॉयस अनुभव को और बेहतर बनाने का दावा, जानिए इसके नए फीचर्स, सुरक्षा उपाय और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी।

GPT-Live में क्या है नया?

OpenAI के मुताबिक, GPT-Live के साथ GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini नाम के दो नए वॉयस मॉडल पेश किए गए हैं। ये पहले के Advanced Voice Mode से बेहतर बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब AI सिर्फ आपकी बात खत्म होने का इंतजार नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि नया सिस्टम बातचीत के दौरान आपकी बात समझता रहेगा और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत जवाब देगा। इससे बातचीत पहले की तुलना में ज्यादा सहज महसूस होगी।

बैकग्राउंड में करेगा मुश्किल काम

OpenAI का दावा है कि GPT-Live साधारण बातचीत और जटिल AI टास्क को अलग-अलग संभाल सकता है। अगर यूजर वेब सर्च, गहरी रिसर्च या किसी कठिन सवाल का जवाब पूछता है, तो AI उसे बैकग्राउंड में प्रोसेस करेगा। इस दौरान बातचीत बंद नहीं होगी। काम पूरा होते ही जवाब सामान्य तरीके से सामने आ जाएगा। कंपनी ने डेमो में यह भी दिखाया कि नया सिस्टम हिंदी सहित कई भाषाओं में रियल-टाइम अनुवाद करने में सक्षम है। इसके साथ मौसम, शेयर बाजार और खेल से जुड़े विजुअल कार्ड भी दिखाए जा सकते हैं।

READ MORE: Free या Paid? जानिए ChatGPT का कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट

सुरक्षा और परफॉर्मेंस पर भी जोर

OpenAI का कहना है कि नए वॉयस मॉडल्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। कंपनी के अनुसार इनमें आत्म-हानि, हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और संवेदनशील विषयों से जुड़े सुरक्षा उपाय जोड़े गए हैं। OpenAI ने दावा किया कि टेस्टिंग के दौरान GPT-Live-1 ने 75.7% और GPT-Live-1 mini ने 69.2% मामलों में पुराने वॉयस सिस्टम से बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी ने यह भी कहा कि वह सिर्फ़ पहले से रिकॉर्ड की गई आवाज़ों का इस्तेमाल करेगी ताकि किसी व्यक्ति की आवाज़ की नकल न की जा सके।

किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?

कंपनी के मुताबिक, ChatGPT Pro, Plus और Go सब्सक्राइबर को डिफॉल्ट रूप से GPT-Live-1 मिलेगा, जबकि फ्री यूजर्स GPT-Live-1 mini का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, शुरुआती चरण में वीडियो कॉल और स्क्रीन शेयरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ये फीचर फिलहाल पुराने वॉयस मोड में ही बने रहेंगे। OpenAI ने भविष्य में डेवलपर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए API सपोर्ट देने की भी योजना बताई है।

READ MORE: Students और Freelancers के लिए ChatGPT कैसे मददगार है?

OpenAI का मानना ​​है कि GPT-Live AI वॉइस बातचीत को एक नए स्तर पर ले जाएगा। अगर असल इस्तेमाल में कंपनी के दावे सच साबित होते हैं, तो ChatGPT के साथ बातचीत करना पहले से कहीं ज़्यादा स्वाभाविक और आसान हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

USDC-विवाद-में-फंसी-Circle,
Previous Story

USDC विवाद में फंसी Circle, चोरी रकम लौटाने से किया इनकार

ED Raids West Bengal Crypto Chit Fund
Next Story

बंगाल में क्रिप्टो घोटाले पर ED का छापा, कई ठिकानों पर छापे

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss