जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

6 mins read
69 views
July 30, 2026

 क्या आने वाला समय AI का होगामार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे 

Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे। 

Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी 

जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे। 

READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? 

AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 

Meta इस तकनीक पर लगातार बड़ा निवेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में BlackRock के साथ मिलकर 14 अरब डॉलर का डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है। Meta का मानना है कि भविष्य में AI आधारित सेवाएं कंपनी की कमाई का बड़ा स्रोत बनेंगी। इसके साथ ही Meta बिजनेस के लिए AI एजेंट्स भी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी के अनुसार 10 लाख से ज्यादा बिजनेस पहले ही WhatsApp और Messenger पर AI सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

बढ़ते खर्च के बीच भविष्य पर बड़ा भरोसा 

AI पर बढ़ते निवेश की वजह से Meta की Reality Labs यूनिट को इस तिमाही भी भारी नुकसान हुआ है। कंपनी का फ्री कैश फ्लो भी पिछले साल की तुलना में कम हुआ है। इसके बावजूद जुकरबर्ग का कहना है कि पर्सनल AI एजेंट्स ही Meta के अगले दौर की सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। 

READ MORE: Meta की पॉलिसी फेल? Facebook-Instagram पर दिखे 7 हजार से ज्यादा ADULT विज्ञापन 

Meta AI Agents को लेकर कंपनी का भरोसा साफ दिखाई देता है। अगर जुकरबर्ग का अनुमान सही साबित होता है, तो आने वाले वर्षों में AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकता है और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss