Meta का नया फीचर लॉन्च, अब चुटकियों में होगी वीडियो एडिट

7 mins read
1.2K views
Android
April 23, 2025

इस ऐप की मदद से यूजर सीधे अपने स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड, एडिट और एक्सपोर्ट कर सकते हैं। इसमें Instagram रील्स जैसे शॉर्ट वीडियो भी बनाए जा सकते हैं।

Edits App: Meta ने अपना नया वीडियो एडिटिंग ऐप Edits लॉन्च कर दिया है, जो Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए मौजूद है। इस ऐप की हेल्प से आप अपने फोन से ही वीडियो रिकॉर्ड, एडिट और शेयर कर पाएंगे। खास बात ये है कि इसमें आप Instagram Reels जैसी शॉर्ट वीडियो भी बना सकते हैं, वो भी बिना किसी के मदद के।

क्या कहता है META

Meta का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर Edits को डिजाइन किया गया है, ताकि वह प्रोफेशनल लुक वाली वीडियो बिना किसी झंझट के बना सकें। ऐसे में अगर आप वीडियो बनाने के शौकीन हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो Meta का ये नया ऐप आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। Edits ऐप Instagram में मिलने वाले एडिटिंग टूल्स से काफी अलग है। Edits को किसी भी प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने और एडिट करने के लिए यूज किया जा सकता है। हालांकि, इसे यूज करने के लिए आपको Instagram से लॉग इन करना होगा।

Editsऐप के फीचर्स

  • रिकॉर्डिंग: यूजर इस ऐप के अंदर सीधे वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐप में आप एक बार में 10 मिनट तक की क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • एडिटिंग: Edits ऐप में टाइमलाइन-बेस्ड एडिटिंग इंटरफेस है। इसमें यूजर क्लिप को ट्रिम कर सकते हैं, ट्रांजिशन जोड़ सकते हैं और विजुअल इफेक्ट लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें ग्रीन स्क्रीन फीचर भी है, जिसकी मदद से बैकग्राउंड भी बदला जा सकता है।
  • एक्सपोर्ट करना: वीडियो को एडिट करने के बाद आप इसे इसे Instagram, Facebook या फिर दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी डायरेक्ट शेयर कर सकते हैं। Meta ने कहा है कि एक्सपोर्ट वीडियो में वॉटरमार्क नहीं होगा।
  • परफॉर्मेंस मेट्रिक्स: वीडियो पब्लिश करने के बाद यह ऐप यह भी दिखाएगा कि आपके वीडियो को कितने लोगों ने देखा है और कहां स्किप किया है। इससे कंटेंट क्रिएटर्स यह समझ आएगा कि यूजर को आपका कौन सा कंटेट कितना पसंद आ रहा है।

कैसे काम करता है ऐप

Google Play Store या फिर App  Store से यूजर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप इसे यूज करने के लिए अपने Instagram अकाउंट से लॉग इन करें। इसके बाद यूजर या तो ऐप से  डायरेक्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन की गैलरी से वीडियो को ले सकते हैं, फिर उसे एडिट कर सकते हैं।  वीडियो काटना, क्रम बदलना, ऑडियो समायोजित करना और प्रभाव जोड़ना सभी ऐप में किया जा सकता है।

Meta ने कहा है कि फ्यूचर में इस ऐप में कई नए फीचर जोड़ सकते हैं।

Keyframe Editing: यूजर हर फ्रेम में मूवमेंट और इफेक्ट को बारीकी से कंट्रोल कर सकेंगे।

AI-Assisted Edits: AI की मदद से लाइटिंग, स्टेबिलाइजेशन जैसे काम अपने आप हो जाएँगे।

Collaboration Tools:  वीडियो पर टीम के साथ मिलकर काम करने की सुविधा भी दी जाएगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

blockchain
Previous Story

अगर हॉट लड़की करे…. Elon Musk ने मीम के जरिए किया आगाह

ChatGPT feature
Next Story

ChatGPT से कैसे कलरफुल बनाएं पुरानी फोटो? जानें Step By Step

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss