blockchain

अगर हॉट लड़की करे…. Elon Musk ने मीम के जरिए किया आगाह

6 mins read
1.2K views
April 23, 2025

Elon Musk ने एक मीम के माध्यम से क्रिप्टो स्कैम्स से सावधान रहने की सलाह दी है, जो फर्जी प्रोफाइल और झूठे वादों के साथ लोगों को ठगते हैं।

Crypto Scams: एलन मस्क ने हाल ही में एक मीम पोस्ट किया है, जो जितना मजेदार है उतना ही लोगों को अलर्ट करने वाला। इस मीम में समुद्र के ग्रीक देवता पोसाइडन नजर आ रहे हैं और लिखा है कि ‘एक पुरानी कहावत है- अगर कोई हॉट लड़की तुमसे क्रिप्टो के बारे में मैसेज करे, तो उसे ब्लॉक कर दो।‘ बता दें कि इस मीम के जरिए मस्क ने क्रिप्टो स्कैम्स के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एलन मस्क के इस पोस्ट को देखते ही लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है क्रिप्टो स्कैम?

क्रिप्टो स्कैम एक तरह की ऑनलाइन ठगी होती है, जिसमें क्रिमिन्लस फर्जी प्रोफाइल बनाकर या झूठे इन्वेस्टमेंट के झांसे में लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने के लिए बहकाते हैं। FBI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में अकेले अमेरिका में क्रिप्टो स्कैम से करीब 3.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आम तरीके

  • नकली महिला प्रोफाइल बनाना और लोगों को मैसेज भेजना
  • ‘100% गारंटीड मुनाफे’ जैसे झूठे वादे करना
  • फेक वेबसाइट, झूठी रिव्यू और यहां तक कि AI द्वारा बनाए गए नकली सेलिब्रिटी वीडियो का यूज करना
  • पैसे मिलने के बाद, स्कैमर्स गायब हो जाते हैं

क्रिप्टोकरेंसी क्या है? आसान भाषा में समझिए

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या वर्चुअल करेंसी है, जिसे आप सिर्फ ऑनलाइन यूज कर सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी किसी सरकार या बैंक के कंट्रोल में नहीं होती। यह एक डिसेंट्रलाइज्ड सिस्टम पर काम करती है, जिसमें सारे ट्रांजेक्शन blockchain टेक्नोलॉजी के जरिए रिकॉर्ड होते हैं। blockchain को आप एक डिजिटल रजिस्टर की तरह समझ सकते हैं, जो सभी लेन-देन को सेफ और ट्रांसपेरेंट तरीके से सेव करता है।

कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी

  • Bitcoin – सबसे पुरानी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी
  • Ethereum – स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए जाना जाता है
  • Litecoin, Dogecoin – और भी कई वेरायटीज हैं

क्यों करते हैं लोग निवेश?

कई लोग क्रिप्टोकरेंसी को एक निवेश के रूप में खरीदते हैं क्योंकि कभी-कभी इसकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन ध्यान रहे, इसमें बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है, यानी जितना मुनाफा हो सकता है, उतना नुकसान भी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI
Previous Story

OpenAI ने Google Chrome को खरीदने में जताई दिलचस्पी!

Android
Next Story

Meta का नया फीचर लॉन्च, अब चुटकियों में होगी वीडियो एडिट

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss