Instagram में अब कैरोसेल पोस्ट का ऑर्डर बदलना हुआ आसान

Instagram में आया अपडेट, पोस्ट करने के बाद भी कर सकते री-अरेंज

4 mins read
96 views
March 25, 2026

Instagram New Features: Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स अपने कैरोसेल पोस्ट की फोटो और वीडियो का सिकोयेंस बदल सकते हैं, वो भी पोस्ट करने के बाद। इससे पहले, अगर फोटो या वीडियो का ऑर्डर गलत होता था, तो पूरे पोस्ट को डिलीट करके फिर से अपलोड करना पड़ता था।

Instagram में अब कैरोसेल पोस्ट का ऑर्डर बदलना हुआ आसान, बिना पोस्ट डिलीट किए फोटो और वीडियो का सिकोयेंस बदलें और लाइक्स-कमेंट्स बचाएं।

क्यों है ये फीचर खास

कैरोसेल पोस्ट लोग अपने स्टोरीज, फोटो डंप या ट्यूटोरियल शेयर करने के लिए पसंद करते हैं। अगर ऑर्डर गलत हो जाए तो सबसे इम्पोर्टेन्ट फोटो या वीडियो पीछे छिप सकता था, लेकिन अब इस नए फीचर से यूजर्स आसानी से इसे सिकोयेंस में बदल सकते हैं और टाइम भी बचा सकते हैं। साथ ही पुराने पोस्ट भी फ्रेश दिख सकते हैं बिना उन्हें दोबारा पोस्ट किए।

READ MORE: Instagram पर आप कितने अकाउंट्स फॉलो कर सकते हैं? Video Viral

ये बातें है जरूरी

इस फीचर के आने से लाइक्स और कमेंट्स नहीं जाएंगे क्योंकि रिऑर्डर करने से इंगेजमेंट प्रभावित नहीं होगी। हालांकि, अभी इसमें नए फोटो या वीडियो जोड़ने का ऑप्शन अभी नहीं है। यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है इसलिए सभी यूजर्स अभी इसे इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यूजर को ऐप अपडेट करने के बाद कुछ दिन इंतजार करने से यह सुविधा मिल सकती है।

READ MORE: दुनियाभर में ठप हुआ Instagram, यूजर्स परेशान

कैसे करें कैरोसेल रि ऑर्डर

  • अपने फोन में Instagram ऐप खोलें।
  • प्रोफाइल पर टैप करें।
  • जिस कैरोसेल पोस्ट का ऑर्डर बदलना है उसे चुनें।
  • तीन डॉट्स पर टैप करके एडिट चुनें।
  • किसी भी फोटो या वीडियो को दबाकर नई जगह पर ड्रैग करें।
  • Android और iOS दोनों पर यही तरीका काम करता है।
  • जैसे ही आप बदलाव करते हैं, नया ऑर्डर सभी व्यूज के लिए तुरंत दिखने लगेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nvidia CEO Jensen Huang ने दावा किया है कि AGI अब हासिल हो चुका है
Previous Story

AGI पर दिए Nvidia प्रमुख के बयान ने बढ़ाई दुनिया की धड़कन

ऑनलाइन पोस्ट पर सरकार की नजर, अब 1 घंटे में हटेंगे कंटेट!
Next Story

ऑनलाइन पोस्ट पर सरकार की नजर, अब 1 घंटे में हटेंगे कंटेट!

Latest from Instagram

Don't Miss