Instagram ने लॉन्च किया Dhurandhar फॉन्ट, Reels बनेगा आकर्षक

Instagram ने लॉन्च किया Dhurandhar फॉन्ट, Reels बनेगा आकर्षक

5 mins read
1 views
March 29, 2026

Instagram Dhurandhar Font: Instagram ने अपने एडिट वीडियो एडिटिंग ऐप में एक नया Dhurandhar-inspired फॉन्ट जोड़ा है। यह फॉन्ट खास तौर पर रिल्स बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए लाया गया है, ताकि वह अपने वीडियो को ज्यादा फिल्मी और आकर्षक बना सकें। यह फीचर अभी Android और iOS दोनों पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

Instagram का नया Dhurandhar-inspired फॉन्ट क्रिएटर्स को Reels में सिनेमैटिक टच देने का मौका देता है। यह फीचर अभी कुछ समय के लिए ही ऐप में दिया गया है।

Dhurandhar-inspired फॉन्ट क्या है?

यह नया फॉन्ट फिल्म Dhurandhar: The Revenge के पोस्टर और टाइटल डिजाइन से प्रेरित है। इसमें बोल्ड और ड्रामेटिक स्टाइल की टाइपोग्राफी दी गई है, जिससे वीडियो को एक सिनेमैटिक लुक मिलता है। इसका मकसद है कि क्रिएटर्स अपने रिल्स को और ज्यादा प्रोफेशनल और ट्रेंडी तरीके से बना सकें। Instagram ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि आजकल यूजर्स फिल्मी और स्टाइलिश कंटेंट ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Edits ऐप में फॉन्ट कैसे इस्तेमाल करें?

  • अपने फोन में Edits ऐप खोलें।
  • नया रिल्स बनाएं या पुराना ड्राफ्ट खोलें।
  • टेक्सट टूल पर टैप करें।
  • फॉन्ट्स की लिस्ट में Dhurandhar-inspired फॉन्ट चुनें।
  • अपना टेक्स्ट लिखें और साइज, जगह या इफेक्ट सेट करें।
  • फिर वीडियो को प्रीव्यू करके पोस्ट कर दें।

READ MORE: Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix

लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध

Instagram का यह नया फॉन्ट अभी केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध है। यह Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है, लेकिन सभी डिवाइस या सभी यूजर्स को यह तुरंत नहीं मिल सकता। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को अपना Instagram ऐप अपडेट रखना जरूरी है। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर हमेशा रहेगा या कुछ समय बाद हटा दिया जाएगा।

READ MORE: Instagram पर आप कितने अकाउंट्स फॉलो कर सकते हैं? Video Viral

क्रिएटर्स के लिए खास फायदा

यह नया फॉन्ट उन लोगों के लिए बहुत काम का है, जो अपने रिल्स को अलग और फिल्मी स्टाइल में बनाना चाहते हैं। इससे वीडियो ज्यादा आकर्षक दिखेंगे और ऑडियंस का ध्यान भी आसानी से खींचा जा सकेगा। Instagram लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए क्रिएटिव टूल जोड़ रहा है, ताकि यूजर्स ट्रेंडिंग और पॉपुलर स्टाइल में कंटेंट बना सकें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर
Previous Story

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

Latest from Apps

Don't Miss