Crunchyroll पर साइबर हमला

Crunchyroll पर साइबर हमला? आउटसोर्सिंग पार्टनर बना एंट्री गेट

6 mins read
99 views
March 23, 2026

Crunchyroll Data Breach: Crunchyroll इन दिनों एक संभावित डेटा ब्रीच को लेकर चर्चा में है। X पर एक साइबर सिक्योरिटी अकाउंट International Cyber Digest ने दावा किया है कि हैकर्स ने कंपनी के सिस्टम में सेंध लगा ली है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है, वह चिंता बढ़ाने वाली है।

Crunchyroll पर संभावित डेटा ब्रीच की खबर सामने आई है, जिसमें हैकर्स ने थर्ड पार्टी के जरिए एंट्री लेकर यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुराने का दावा किया है।

कैसे हुआ यह हमला?

रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने सीधे Crunchyroll को नहीं बल्कि उसके एक आउटसोर्सिंग पार्टनर Telus के जरिए सिस्टम में एंट्री ली। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी के सिस्टम में मालवेयर आ गया था, जिससे हैकर्स को अंदर जाने का रास्ता मिल गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के टिकटिंग सिस्टम से डेटा निकाल लिया।

कितना डेटा हुआ प्रभावित

दावे के अनुसार, करीब 100GB डेटा चोरी हुआ है। इसमें कस्टमर एनालिटिक्स के साथ-साथ ईमेल, IP एड्रेस और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी शामिल हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह घटना 12 मार्च को हुई और हैकर्स को करीब 24 घंटे तक सिस्टम का एक्सेस मिला रहा है। कुछ स्क्रीनशॉट्स भी ऑनलाइन शेयर किए गए हैं, जिनमें इस डेटा के सैंपल दिखाए जा रहे हैं, लेकिन अभी यह सब केवल दावे हैं।

READ MORE: Crypto इंडस्ट्री पर हैकर्स का कहर, अगस्त में 163 मिलियन डॉलर गायब

हमले का तरीका क्या था

इस हमले का तरीका भी आम साइबर अटैक जैसा ही बताया जा रहा है। पहले थर्ड पार्टी कंपनी कमजोर कड़ी बनती है, फिर मालवेयर के जरिए सिस्टम में बैकडोर बनता है और उसके बाद हैकर्स धीरे-धीरे अंदर के सिस्टम तक पहुंच जाते हैं और जरूरी डेटा कॉपी कर लेते हैं। यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है क्योंकि Telus Digital ने हाल ही में खुद एक सिक्योरिटी घटना की पुष्टि की है, जिसमें दावा किया गया कि हैकर्स ने लंबे समय में भारी मात्रा में डेटा चुरा लिया।

READ MORE: Base ब्लॉकचेन पर धोखा, हैकर्स ने किया वॉलेट खाली

यूजर्स के लिए क्यों है चिंता

अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो यूजर्स के लिए यह बड़ी चिंता की बात है, क्योंकि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर हमारी पर्सनल और पेमेंट से जुड़ी जानकारी होती है। फिलहाल, Crunchyroll ने इस ब्रीच की पुष्टि नहीं की है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
Previous Story

कैमरा प्रेमी के लिए खुशखबरी! Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

OnlyFans के मालिक लियोनिद राडविंस्की का निधन
Next Story

OnlyFans के मालिक लियोनिद राडविंस्की का निधन

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss