सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

4 mins read
108 views
March 12, 2026

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।  

Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए। 

दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है। 

READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी 

 मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon Prime Video जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि उनकी फिल्मों और शो की पायरेटेड कॉपी Telegram चैनलों के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। 

शिकायत मिलने के बाद मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच की। जांच में पता चला कि Telegram पर 3,142 चैनल ऐसे हैं जो बिना अनुमति फिल्मों और OTT कंटेंट को शेयर कर रहे हैं। 

READ MORE: Ukrain के क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस ने Telegram पर दी जानकारी 

सरकार का कहना है कि ये चैनल बिना अधिकार के कंटेंट फैला रहे थे, जो कानून के खिलाफ है। इसलिए मंत्रालय ने Telegram को साफ निर्देश दिया है कि वह इन सभी चैनलों से जुड़ा पायरेटेड कंटेंट अपने प्लेटफॉर्म से हटा दे। 

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

NVIDIA के सपोर्ट वाली कंपनी Nuro ने टोक्यो में शुरू किया ड्राइवरलेस कारों का टेस्ट
Previous Story

NVIDIA के सपोर्ट वाली कंपनी Nuro ने टोक्यो में शुरू किया ड्राइवरलेस कारों का टेस्ट

JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप
Next Story

JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप

Latest from Apps

Don't Miss