Redmi Pad 3 की एंट्री जल्द, मिलेंगे धांसू फीचर्स और बैटरी

Redmi Pad 3 की एंट्री जल्द, मिलेंगे धांसू फीचर्स और बैटरी

7 mins read
10 views
October 21, 2026

Redmi Pad 3 4G: Xiaomi जल्द ही अपना नया टैबलेट Redmi Pad 3 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह टैबलेट थाईलैंड, ताइवान और UAE की सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नजर आया है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसे कई देशों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक के मुताबिक, इसमें बड़ी बैटरी, 4G कनेक्टिविटी और ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

Redmi Pad 3 की लॉन्चिंग से पहले कई फीचर्स लीक, जानें टैबलेट में 8GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और 2TB तक माइक्रोएसडी सपोर्ट मिल सकता है। 

Redmi Pad 3 में मिलेंगे ये फीचर्स 

Redmi Pad 3 4G थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर 26104RPF2G के साथ दिखाई दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। यानी यूजर्स टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर सकेंगे और केवल Wi-Fi पर निर्भर नहीं रहेंगे। इस डिवाइस का निर्माण चीन में किया जाएगा। 

तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट होंगे 

रिपोर्ट के अनुसार, यह टैबलेट ताइवान की NCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया है। यहां इसके तीन संभावित वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। 

  • 4GB RAM और 128GB स्टोरेज 
  • 6GB RAM और 128GB स्टोरेज 
  • 8GB RAM और 256GB स्टोरेज 

इसके अलावा, टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल सकता है। इससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें IP52 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जो धूल और पानी की हल्की छींटों से कुछ हद तक सुरक्षा देती है। 

READ MORE : Xiaomi 17T और Redmi फोन महंगे, देखें नई कीमतें 

Redmi Pad 3 में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी 

नए टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। NCC की लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें BN90 बैटरी दी जा सकती है, जिसकी क्षमता 10,000mAh होगी। वहीं, Redmi Pad 2 में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। ऐसे में नए मॉडल में ज्यादा बैटरी क्षमता मिलेगी और यूजर्स को लंबे समय तक टैबलेट इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। 

चार्जिंग को लेकर क्या जानकारी मिली? 

लीक के मुताबिक, Redmi Pad 3 के साथ Xiaomi का MDY-18-EJ चार्जर मिल सकता है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, MDY-16-EH एडाप्टर 33W चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, यह तेज चार्जिंग वाला एडाप्टर बॉक्स में मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। टैबलेट की असली चार्जिंग स्पीड भी अभी सामने नहीं आई है। UAE की TDRA वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2610FRP38G भी दिखाई दिया है। यह दूसरे वेरिएंट का मॉडल हो सकता है, लेकिन इसकी कनेक्टिविटी की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

READ MORE : Xiaomi XR-1 ने मचाई हलचल, रोबोट सीखेंगे खुद नए काम 

Redmi Pad 2 से कितना अलग होगा नया टैबलेट? 

Redmi Pad 2 पिछले साल जून में भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके 4GB RAM और 128GB Wi-Fi मॉडल में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB तक RAM, 256GB स्टोरेज, 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा है। इसकी 9,000mAh बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स में 15W चार्जर मिलता है। फिलहाल, Xiaomi ने Redmi Pad 3 की कीमत, लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इन जानकारियों को लीक के आधार पर ही देखा जाना चाहिए। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss