GTA 6 Podcasts : GTA 6 में अब सिर्फ गाड़ियां चलाने और मिशन पूरे करने का मजा नहीं मिलेगा, बल्कि खिलाड़ी चलते-फिरते म्यूजिक और पॉडकास्ट भी सुन सकेंगे। Rockstar Games ने गेम के 6 रेडियो स्टेशनों की जानकारी दी है। इनमें लैटिन म्यूजिक, हिप-हॉप, कंट्री, हेवी मेटल और पॉप जैसे संगीत सुनने को मिलेंगे। गेम 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज होगा।
GTA 6 में आएंगे 6 नए रेडियो स्टेशन, पहली बार पॉडकास्ट भी सुन सकेंगे खिलाड़ी, जानें म्यूजिक और रिलीज डेट की पूरी जानकारी
GTA 6 के 6 रेडियो स्टेशन कौन-से हैं?
Rockstar ने रेडियो स्टेशनों के नाम, संगीत और होस्ट की जानकारी साझा की है। इनमें पुराने अंदाज के साथ नए म्यूजिक का मेल देखने को मिलेगा।
Cocoteo FM: El Martillo और La Gata इसे होस्ट करेंगे। इसमें रेगेटॉन, बाचाटा, मेरेंग्यू और डेम्बो जैसे लैटिन संगीत होंगे।
Back Country Radio: MW और Delta Dawne कंट्री म्यूजिक पेश करेंगे। Mud Dog Mike भी इसमें नजर आएंगे।
AfroBank FM: Burna और Palmsy अफ्रीकी संगीत बजाएंगे। इसमें अमापियानो, 3-स्टेप और पुराने गाने शामिल होंगे।
The Chamber 106.6: DJ Kerry और DJ Tom हेवी मेटल संगीत सुनाएंगे। इसमें 1980 के दशक के गाने भी होंगे।
Flash FM: Vice City का लोकप्रिय स्टेशन वापस आएगा। Robyn और Alex पॉप म्यूजिक पेश करेंगे।
Dirty South Classics: Trick और Trina सदर्न रैप और हिप-हॉप क्लासिक्स बजाएंगे।
GTA 6 में पहली बार मिलेंगे पॉडकास्ट
इस बार Rockstar ने संगीत सुनने का तरीका भी बदला है। खिलाड़ी कार चलाते समय ही नहीं, बल्कि पैदल घूमते हुए भी इन-गेम स्मार्टफोन से जुड़े हेडफोन और ईयरबड्स पर रेडियो सुन सकेंगे। इसके अलावा, पहली बार GTA सीरीज में ऑन-डिमांड पॉडकास्ट भी मिलेंगे। हालांकि, Rockstar ने अभी इनके नाम और होस्ट का खुलासा नहीं किया है।
READ MORE : GTA Online प्लेयर्स की मौज, FREE ऑफिस और तगड़े रिवॉर्ड्स!
GTA 6 के साउंडट्रैक में 34 ओरिजिनल गाने
Rockstar ने 17 सितंबर को Grand Theft Auto VI: The Album की घोषणा की थी। इस एल्बम में 34 ओरिजिनल ट्रैक होंगे और यह गेम के साथ 19 नवंबर को रिलीज होगा। इसके 6 सिंगल सीरीज पहले ही स्ट्रीमिंग के लिए जारी हो चुके हैं। इनमें Travis Scott का RHYNO, Yung Lean का That’s It जिसमें फ्यूचर और मेट्रो बूमिन शामिल हैं और कीथ रिचर्ड्स का ब्राइट लाइट, बीग सीटी शामिल हैं। इस एल्बम में मॉर्गन वॉलन, राउ एलेजांद्रो, पिंकपैंथेरेस और फ्रेड अगेन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। Rockstar ने गेम के डायनामिक बैकग्राउंड स्कोर के बारे में और जानकारी देने का वादा किया है।
READ MORE : PS6 और Next Xbox की चिप लीक, कौन कितना ताकतवर?
GTA 6 की रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
GTA 6 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर आएगा। कंपनी ने अभी PC संस्करण की रिलीज डेट नहीं बताई है। नए रेडियो स्टेशन, पॉडकास्ट और म्यूजिक एल्बम गेम की दुनिया को और दिलचस्प बना सकते हैं। अब खिलाड़ियों को Vice City और Leonida में घूमते समय मनोरंजन के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
