Rise and Fall 2 : रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब शो में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री हुई है। राखी को देखकर शो के कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आए। उन्होंने ‘द टावर’ में अपनी मस्ती और एनर्जी से माहौल को पूरी तरह बदल दिया।
‘Rise and Fall 2’ में राखी सावंत की एंट्री से माहौल बदला, जानें कंटेस्टेंट्स से जुड़ी ताजा अपडेट।
राखी ने तेज प्रताप के साथ किया डांस
इस वीकेंड राखी सावंत शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं। उन्होंने ‘अल्टीमेट रूलर’ तेज प्रताप यादव के सामने राधा बनकर डांस किया। वहीं तेज प्रताप यादव कन्हैया के रूप में नजर आए। दोनों की इस परफॉर्मेंस ने शो में खूब रंग जमाया। इसके बाद राखी ने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी जमकर मस्ती की। उन्होंने गौतम गुलाटी के साथ डांस किया और करण पटेल के साथ रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। वहीं मनीष कश्यप के साथ भी राखी के मजेदार पल देखने को मिले। मनीष ने उन्हें गोद में उठा लिया, जिससे पूरा माहौल और मजेदार हो गया। इस दौरान राज ने शाहरुख खान की मिमिक्री कर सभी को खूब हंसाया। राखी की मौजूदगी में कंटेस्टेंट्स ने जमकर मस्ती की और शो का माहौल काफी हल्का-फुल्का नजर आया।
View this post on Instagram
प्रियंका और स्वरा से भी खुलकर बात
राखी सावंत सिर्फ मनोरंजन के लिए शो में नहीं आई थीं। उन्होंने ‘द टावर’ में स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी से भी बातचीत की। इस दौरान राखी ने दोनों से कुछ मुद्दों पर खुलकर बात की और अपने बेबाक अंदाज में उन्हें असलियत का आईना दिखाया। इसी बीच शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी एंट्री की। उन्होंने काजल राघवानी के गेमप्ले की तारीफ की और उन्हें ‘वर्कर ऑफ द वीक’ चुना। सहवाग ने ‘बारूद फैक्ट्री’ टास्क के दौरान हार मान लेने को लेकर कायरा को भी टोका। उन्होंने कायरा से कहा कि वह अपना गेम खुद खेले और दूसरों के लिए हार न माने।
READ MORE: ‘The Love Hypothesis’ रिलीज, जानें कब और कहां देखें
चीटिंग के आरोपों से बढ़ा तनाव
शो में मस्ती के साथ विवाद भी चल रहा है। चीटिंग के आरोपों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बना हुआ है। इसी मामले में गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला से बात की और उन्हें अपनी हरकतों की जिम्मेदारी लेने को कहा। ‘Rise and Fall 2’ को शुरू हुए अभी सिर्फ 10 दिन हुए हैं और इतने कम समय में ही शो से एक कंटेस्टेंट बाहर हो चुका है। सिवेत तोमर को शहजाद पूनावाला के साथ हुई झड़प के बाद शो से बाहर कर दिया गया था।
READ MORE: 13 साल बाद ‘शाहिद’ OTT पर रिलीज, जानें कहां देखें फिल्म
कौन-कौन है शो में?
‘Rise and Fall 2’ अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शो को होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रमुख कंटेस्टेंट्स में स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल और मनीष कश्यप शामिल हैं।
