Fed Rate Hike : क्रिप्टो निवेशक और विश्लेषक लार्क डेविस ने Bitcoin के लिए दो अहम सपोर्ट लेवल बताए हैं। उनके मुताबिक, अगर Bitcoin मौजूदा कमजोरी के बीच नीचे जाता है तो 73,000 डॉलर पहला बड़ा सपोर्ट हो सकता है। यह स्तर टूटने पर 67,000 डॉलर अगला सपोर्ट बन सकता है।
क्या Bitcoin और नीचे जाएगा? लार्क डेविस के अनुसार, 73,000 डॉलर का स्तर टूटने पर कीमत 67,000 डॉलर तक पहुंच सकती है।
Bitcoin 73,000 डॉलर पर लेगा सहारा?
लार्क डेविस ने X पर Bitcoin के शॉर्ट टर्म आउटलुक पर अपनी राय साझा की। उन्होंने करीब 73,000 डॉलर के स्तर को 200-Day EMA से जोड़ा है। यह इंडिकेटर लंबे समय के ट्रेंड को समझने के लिए देखा जाता है। अभी बाजार की नजर इसी स्तर पर है। अगर Bitcoin इसके ऊपर टिकता है तो गिरावट को कुछ सहारा मिल सकता है। वहीं, इसके नीचे जाने पर बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।
READ MORE: CEX और DEX क्रिप्टो एक्सचेंज में क्या अंतर है?
73,000 डॉलर टूटा तो 67,000 डॉलर पर नजर
डेविस के मुताबिक, 73,000 डॉलर का सपोर्ट टूटने पर Bitcoin करीब 67,000 डॉलर तक जा सकता है। यह स्तर गहरी गिरावट की स्थिति में अगला संभावित सपोर्ट जोन माना जा रहा है। हालांकि, डेविस का कहना है कि मौजूदा बाजार स्थिति अभी इतनी खराब नहीं है कि Bitcoin नया निचला स्तर बनाए। यानी शॉर्ट टर्म में कमजोरी रह सकती है, लेकिन बड़ी गिरावट को लेकर अभी पक्की तस्वीर नहीं है।
READ MORE: Crypto UPI पर नया नियम, 0.4% चार्ज एक्सचेंज देंगे
Fed और Clarity Act पर भी नजर
Bitcoin पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर और क्रिप्टो नियमों से जुड़े घटनाक्रम का असर पड़ रहा है। Fed ने 25 बेसिस पॉइंट की दर बढ़ोतरी की है। वहीं, अमेरिकी सीनेट में Clarity Act आगे नहीं बढ़ सका। इन घटनाक्रमों ने क्रिप्टो बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है। अभी निवेशकों की नजर Fed की आगे की नीति, Clarity Act और Bitcoin के 73,000 डॉलर सपोर्ट पर है। अगले कुछ कारोबारी सत्र Bitcoin की दिशा के लिए अहम रह सकते हैं।
