Poland AI Act Regulation 2026 : पोलैंड की राजधानी वारसॉ में करीब 30 रोबोट ने AI और बढ़ती Automation के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। रोबोटों ने AI Regulation और इंसानी नौकरियों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की। यह प्रदर्शन इसी हफ्ते पोलैंड के Digital Affairs Ministry के बाहर हुआ। इसमें Humanoid Robots के साथ Robot Dogs भी शामिल हुए। रोबोट गोल-गोल घूमते रहे, झंडे लहराए और Loudspeakers के जरिए नारे लगाए।
AI Robot प्रोटेस्ट में Humanoid Robots और Robot Dogs ने हिस्सा लिया, जानें पोलैंड में रोबोटों ने AI के बढ़ते असर और नौकरियों की चिंता को लेकर क्या संदेश दिया।
AI Robot Protest में Humanoid और Robot Dogs भी पहुंचे
यह प्रदर्शन Democratism नाम की पहल ने आयोजित किया था। इसमें Agibot A3 नाम का AI-powered Humanoid Robot भी शामिल था। प्रदर्शन में दो पैरों पर चलने वाले Humanoid Robots से लेकर चार पैरों वाले Robot Dogs तक दिखे। वीडियो में रोबोट हाथों में झंडे और पोस्टर लिए नजर आए। Loudspeakers से ‘Defend workplaces’, ‘Time for rules’ और ‘Don’t wait, regulate’ जैसे नारे सुनाई दिए।
AI से नौकरियों पर खतरे को लेकर चेतावनी
आयोजक Grzegorz Kulis ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद AI और Robotics की तेज रफ्तार पर बहस शुरू करना है। उनका कहना है कि इंसानों की जगह Humanoid Robots और AI के Cognitive Work करने का खतरा बढ़ रहा है। Kulis ने चेतावनी दी कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो जल्द समस्या गंभीर हो सकती है। उन्होंने Workers की सुरक्षा के लिए ऐसे नियमों की मांग की, जो उनके लिए सुरक्षा कवच का काम करें। Democratism के मुताबिक, प्रदर्शन यह भी दिखाना चाहता था कि AI और Robotisation अब भविष्य की दूर की तकनीक नहीं रह गई है।
READ MORE: ममदानी ने लगाया AI बैन, हाईस्कूल छात्रों को मिली राहत
पोलैंड में AI के लिए नए नियम लागू
यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब पोलैंड AI को लेकर नए नियम लागू कर रहा है। यूरोपीय संघ का EU AI Act 2024 में लागू हुआ था। इसमें AI Systems को उनके जोखिम के हिसाब से अलग-अलग नियमों के तहत रखा गया है। इसके ज्यादातर नियम अगस्त 2026 से लागू हुए हैं। इनमें प्रतिबंधित AI Practices, Transparency और General-Purpose AI Models से जुड़े नियम शामिल हैं।
READ MORE: AI की बढ़ती बिजली खपत ने टेक कंपनियों की चिंता बढ़ाई
पोलैंड ने भी इन नियमों को लागू करने के लिए अपना कानून बनाया है। जुलाई में राष्ट्रपति कैरोल तादेउज ने AI Systems Law पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत AI की निगरानी के लिए राष्ट्रीय व्यवस्था और Commission for the Development and Safety of Artificial Intelligence बनाई गई है। यह आयोग पोलैंड में AI नियमों के पालन की निगरानी करेगा और संभावित नुकसान पहुंचाने वाले AI Systems से जुड़ी शिकायतों को देखेगा। फिलहाल, AI Robot Protest ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। AI और Robotics तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इनके असर से इंसानी नौकरियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर बहस अभी जारी है।
