IREN शेयर 8% से ज्यादा गिरे, कंपनी को भारी नुकसान

IREN शेयर 8% से ज्यादा गिरे, कंपनी को भारी नुकसान

7 mins read
14 views
August 28, 2026

IREN Earnings: Bitcoin माइनिंग से AI इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रही IREN Limited के शेयरों में गुरुवार की कमाई रिपोर्ट के बाद तेज गिरावट आई। 28 अगस्त 2026 को रात के कारोबार में शेयर करीब 8.12% टूटकर 37.24 डॉलर के आसपास पहुंच गया। कंपनी ने चौथी तिमाही में 137.2 मिलियन डॉलर का राजस्व और 684 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

AI कारोबार बढ़ने के बावजूद IREN के शेयर 8% से ज्यादा टूटे, जानें कंपनी की कमाई, 684 मिलियन डॉलर के घाटों के बारे में।

IREN के शेयर क्यों गिरे?

IREN का शेयर गुरुवार के नियमित कारोबार में 2.4% बढ़कर 40.53 डॉलर पर बंद हुआ था। इसके बाद कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए। रिपोर्ट आते ही शेयर दबाव में आ गया। कंपनी का चौथी तिमाही का राजस्व पिछली तिमाही के 144.5 मिलियन डॉलर से करीब 5% कम रहा। एक साल पहले के 187 मिलियन डॉलर के मुकाबले भी इसमें करीब 27% की गिरावट आई। कंपनी को तिमाही में 684 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ। इसमें Bitcoin माइनिंग से जुड़े पुराने हार्डवेयर को हटाने पर हुए गैर-नकद खर्च का बड़ा असर रहा।

READ MORE: Bitcoin Beach में Bitcoin पेमेंट हुआ कम, बदल गई क्रिप्टो की तस्वीर

हार्डवेयर पर भारी नुकसान, AI कारोबार में उछाल

IREN ने बंद किए गए माइनिंग हार्डवेयर पर 450.4 मिलियन डॉलर की हानी दर्ज की। बिक्री के लिए रखे माइनिंग हार्डवेयर की उचित कीमत में भी 102.1 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। समायोजित आधार पर कंपनी का नुकसान करीब 0.41 डॉलर प्रति शेयर रहा। Adjusted EBITDA 19.2 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के 59.5 मिलियन डॉलर से काफी कम है। इसके बावजूद AI Cloud कारोबार ने बड़ा मुकाम हासिल किया। जून तिमाही में AI Cloud से 70.5 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। यह कंपनी के कुल राजस्व का 51.4% है। यानी पहली बार AI कारोबार कंपनी की कुल कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा बन गया।

AI कारोबार आठ गुना बढ़ा, Microsoft भी बड़ा ग्राहक

वित्त वर्ष 2026 में AI Cloud राजस्व 128.8 मिलियन डॉलर रहा। यह सालाना आधार पर करीब 8 गुना बढ़ा। पिछली तिमाही के मुकाबले भी इसमें दोगुने से ज्यादा की वृद्धि हुई। कंपनी के पास 2026 की क्षमता के लिए करीब 4 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्टेड सालाना आवर्ती राजस्व यानी ARR है। इसमें करीब 1 बिलियन डॉलर क्षमता पहले से चालू है। CEO Daniel Roberts के मुताबिक 2026 की क्षमता काफी हद तक बिक चुकी है। IREN ने Microsoft के लिए पहला Horizon 1 GPU डिप्लॉयमेंट भी पूरा किया है। कंपनी ने कहा कि उसके ग्राहक अब बड़े क्लाउड प्रदाता, कंपनियां और AI लैब्स शामिल हैं।

READ MORE: Solana में सप्लाई घटाने पर वोट, $SOL निवेशकों की नजर

असली AI कमाई अभी आगे आनी बाकी

IREN का कहना है कि Microsoft की क्षमता और अतिरिक्त 50,000 GPUs समेत बड़ा AI विस्तार 2026 की दूसरी छमाही और 2027 में तेज होगा। कंपनी को उम्मीद है कि इससे जुड़ी बड़ी कमाई मार्च 2027 तिमाही में दिखाई देगी। यही वजह है कि अभी मजबूत AI कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद तिमाही राजस्व में उसका पूरा असर नहीं दिख रहा। कंपनी के पास 30 जून 2026 तक करीब 7.6 बिलियन डॉलर नकदी थी। इसमें $1.7 बिलियन प्रतिबंधित नकदी शामिल है। IREN को उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक उसका कॉन्ट्रैक्टेड ARR 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा। आगे 2027 और 2028 की क्षमता के लिए भी बातचीत चल रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss