Vivo T5 5G की लॉन्च डेट तय, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Vivo T5 5G की लॉन्च डेट तय, मिलेंगे दमदार फीचर्स

5 mins read
6 views
August 28, 2026

Vivo T5 5G : Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके 34,999 से 49,999 वाले सेगमेंट में आने के संकेत हैं।

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा, फोन में 7050mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

Vivo T5 5G की कीमत और बिक्री

Vivo ने अभी T5 5G की सटीक कीमत नहीं बताई है। हालांकि Flipkart पर बनाए गए लॉन्च पेज से पता चलता है कि फोन 34,999-49,999 के प्राइस सेगमेंट में आएगा। Vivo की T-Series में T5x की शुरुआती कीमत 24,999 है। वहीं T5 Pro की मौजूदा कीमत ₹41,999 है। ऐसे में नया T5 5G इन दोनों के बीच जगह बना सकता है। फोन Royal Bronze और Silver Green रंगों में आएगा। Flipkart पर इसके लिए अलग लॉन्च माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे यहां बिक्री की उम्मीद है। फोन Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी मिल सकता है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले और नया डिजाइन

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन की मोटाई करीब 7.99mm है। कंपनी ने इसमें Skyline Design दिया है। स्क्रीन के बीच में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। यानी फोन का फोकस सिर्फ बैटरी पर नहीं, बल्कि डिजाइन और डिस्प्ले पर भी है।

READ MORE: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Dimensity 7500 Turbo और AI फीचर्स

फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। Vivo ने अभी RAM और स्टोरेज के विकल्पों की जानकारी नहीं दी है। T5 5G OriginOS पर चलेगा। इसमें NPU भी मिलने की बात कही गई है। इसका इस्तेमाल जनरेटिव AI फीचर्स के लिए किया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है, जो लंबे समय तक फोन चलाना चाहते हैं।

READ MORE: Flipkart सेल में धमाका, स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट

कैमरा को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं

पीछे फोन में हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस और गोल LED लाइट दिखाई देती है। इसका डिजाइन हाल में लॉन्च हुए iQOO Z11 जैसा दिखता है। हालांकि, कैमरे के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। यह साफ नहीं है कि इसमें iQOO Z11 जैसा कैमरा सेटअप मिलेगा या नहीं। Z11 में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा, OIS, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Vivo T5 5G का सबसे बड़ा आकर्षण 7,050mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर है। अब सभी की नजर 2 सितंबर के लॉन्च पर है, जब कीमत और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।