Startup News India: Swiggy और Zomato के पूर्व अधिकारियों ने AI नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Profound लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म प्रोफेशनल्स के लिए AI आधारित प्रतिनिधि (AI Rep) तैयार करेगा, जो करियर के नए अवसर और सही नेटवर्किंग में मदद करेगा।
Swiggy और Zomato के पूर्व अधिकारियों ने लॉन्च किया AI Profound, जानिए यह AI Rep कैसे नौकरी, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ को आसान बनाएगा।
Swiggy और Zomato के पूर्व अधिकारियों की नई पहल
Profound की स्थापना अनुज राठी और प्रशांत पराशर ने की है। दोनों पहले Swiggy, Zomato, Flipkart, Ola, Walmart Labs और Cleartrip जैसी बड़ी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं। स्टार्टअप ने अपनी शुरुआत के साथ ही 1.5 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाई है। इस निवेश का इस्तेमाल इंजीनियरिंग टीम बढ़ाने, AI तकनीक मजबूत करने और नए फीचर्स विकसित करने में किया जाएगा।
AI Rep करेगा आपकी प्रोफाइल और करियर की तैयारी
Profound पर हर यूजर के लिए एक AI Rep बनाया जाएगा। शुरुआत में यह AI करीब 30 मिनट की वॉयस बातचीत करेगा। इसके जरिए वह आपके अनुभव, कौशल, काम करने के तरीके और भविष्य के करियर लक्ष्यों को समझेगा। इसके बाद AI लगातार आपके लिए नई नौकरी, नेटवर्किंग और प्रोफेशनल अवसरों की तलाश करेगा।
READ MORE: Claude AI की भारत में एंट्री, जानिए यूजर्स पर क्या असर होगा
कंपनियों को भी मिलेगा AI की मदद
यह प्लेटफॉर्म केवल नौकरी तलाशने वालों के लिए नहीं है। कंपनियां भी अपनी टीम और नौकरी की भूमिका के लिए AI प्रतिनिधि बना सकेंगी। इससे पारंपरिक जॉब डिस्क्रिप्शन की जगह बातचीत के जरिए बेहतर उम्मीदवारों की पहचान करना आसान होगा। Profound को Sriharsha Majety, Nandan Reddy, Harshil Mathur, Kunal Shah, Pankaj Chaddah और Bhuvan Gupta जैसे बड़े टेक उद्यमियों का समर्थन मिला है। इसके अलावा Stellaris Venture Partners और 3one4 Capital ने भी निवेश किया है।
READ MORE: कोलकाता के टॉप 10 AI स्टार्टअप्स 2026
Profound का लक्ष्य अगले एक साल में दुनिया भर के 10 लाख प्रोफेशनल्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। अगर यह मॉडल सफल रहा, तो आने वाले समय में AI नौकरी, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।
