LG के नए AI Smart TV लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

LG के नए AI Smart TV लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

6 mins read
3 views
August 4, 2026

Consumer Electronicsनया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? LG की AI Smart TV सीरीज में 19,990 से लेकर 12,99,990 तक के कई मॉडल लॉन्च हुए हैं।

LG AI Smart TV India: LG ने आज भारत में अपनी नई LG AI Smart TV 2026 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस नई रेंज में Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo और Nano 4K UHD जैसी नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले कई मॉडल पेश किए हैं। इन स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 19,990 है, जबकि सबसे महंगे मॉडल की कीमत 12,99,990 रखी गई है। 

LG AI Smart TV 2026 में मिले कई नए डिस्प्ले विकल्प

LG ने इस बार अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की हैं। कंपनी के नए टीवी 43 इंच से लेकर 115 इंच तक की स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। QNED evo Mini LED सीरीज में 86 इंच और 115 इंच के मॉडल आए हैं। वहीं, QNED सीरीज 55, 65 और 75 इंच में उपलब्ध है। QNED Mini LED का 43 इंच मॉडल भी लॉन्च किया गया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 52,990 रखी गई है। 

OLED evo और Micro RGB evo बने प्रीमियम विकल्प

  • LG का दावा है कि OLED evo G6 उसकी अब तक की सबसे ब्राइट OLED टीवी सीरीज है। इसमें Hyper Radiant टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 2,14,990 है और यह 55 इंच से 97 इंच तक के विकल्प में मिलेगी।  
  • OLED evo C6 सीरीज की शुरुआती कीमत 1,19,990 है। इसमें 42 इंच से 83 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। OLED B6 सीरीज 55 और 65 इंच स्क्रीन के साथ आती है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,47,490 रखी गई है।  
  • Micro RGB evo सीरीज कंपनी की सबसे एडवांस LCD तकनीक के साथ आई है। इसमें AI प्रोसेसर दिया गया है। इसका 100 इंच मॉडल 12,99,990 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। 

READ MORE: क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत 

Nano 4K UHD और बजट Smart AI TV भी लॉन्च

LG ने Nano 4K UHD सीरीज भी पेश की है। इसमें 43 इंच से 98 इंच तक के कुल 7 स्क्रीन साइज मिलेंगे। इसकी शुरुआती कीमत 38,990 है। अगर आपका बजट कम है तो कंपनी ने Smart AI TV भी लॉन्च किया है। यह 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत केवल 19,990 रखी गई है। 

Sony को मिलेगी सीधी चुनौती

LG की नई टीवी रेंज ऐसे समय आई है, जब Sony ने भी हाल ही में भारत में 115 इंच का प्रीमियम स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। हालांकि, Sony के उस मॉडल की कीमत करीब 46 लाख है, जबकि LG का सबसे बड़ा 115 इंच QNED evo Mini LED TV इससे काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। LG का कहना है कि नई AI Smart TV 2026 सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, AI फीचर्स और बड़े स्क्रीन विकल्पों के साथ प्रीमियम से लेकर बजट ग्राहकों तक सभी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 

READ MORE: CSM Technologies IPO: 5% डिस्काउंट पर लिस्ट, हर लॉट में नुकसान 

LG की नई AI Smart TV 2026 सीरीज हर बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प लेकर आई है। अगर आप इस साल नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Mini LED, OLED evo और Nano 4K UHD वाले ये नए मॉडल आपके लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss