यूरोप कोर्ट का फैसला, YouTube जुआ विज्ञापनों पर Google की हार

यूरोप कोर्ट का फैसला, YouTube जुआ विज्ञापनों पर Google की हार

5 mins read
7 views
July 16, 2026

Google Italy Fine CJEU: क्या YouTube पर दिखने वाले हर विज्ञापन की जिम्मेदारी Google की भी हो सकती है? Google YouTube जुर्माना मामले में यूरोप की सबसे बड़ी अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 750,000 यूरो (करीब 8.5 करोड़) के जुर्माने के खिलाफ Google की अपील खारिज कर दी। यह जुर्माना इटली के संचार नियामक ने ऑनलाइन जुआ विज्ञापनों को लेकर लगाया था।

YouTube पर जुआ विज्ञापनों को लेकर Google की मुश्किलें बढ़ी, यूरोप की अदालत ने कहा कि व्यावसायिक साझेदारी वाले कंटेंट की जिम्मेदारी से कंपनी पूरी तरह बच नहीं सकती।

यूरोपीय अदालत ने क्या कहा?

यूरोपीय संघ की सर्वोच्च अदालत CJEU ने कहा कि अगर Google किसी कंटेंट क्रिएटर के साथ व्यावसायिक साझेदारी करता है, तो वह पूरी तरह जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। अदालत के मुताबिक, सिर्फ तकनीकी प्लेटफॉर्म होने का दावा तब मान्य होगा, जब कंपनी कंटेंट पर किसी तरह का नियंत्रण या जानकारी न रखती हो। जजों ने कहा कि Google ने पार्टनरशिप से पहले चैनल, उसके लोकप्रिय वीडियो और अन्य जानकारी की समीक्षा की थी। ऐसे में उसे पूरी तरह निष्क्रिय प्लेटफॉर्म नहीं माना जा सकता।

READ MORE: Google Finance App लॉन्च, अब निवेश होगा पहले से ज्यादा आसान

मामला कैसे शुरू हुआ?

इटली के नियामक ने 2022 में Google पर 750,000 यूरो का जुर्माना लगाया था। आरोप था कि YouTube पर ऐसे वीडियो दिखाए गए, जिनमें ऑनलाइन जुआ सेवाओं का प्रचार किया गया। ये वीडियो Google के कमर्शियल पार्टनर कंटेंट क्रिएटर ने अपलोड किए थे। Google ने दलील दी थी कि यूरोपीय नियमों के तहत वह तीसरे पक्ष द्वारा अपलोड किए गए कंटेंट के लिए जिम्मेदार नहीं है। लेकिन अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

READ MORE: Android केस में Google को नहीं मिली राहत, जुर्माना बरकरार

क्या होगा आगे?

अब यह मामला फिर इटली की अदालत में जाएगा, जो यूरोपीय अदालत के फैसले के आधार पर अंतिम निर्णय सुनाएगी। यह फैसला दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्लेटफॉर्म की जवाबदेही को लेकर नया कानूनी आधार तैयार हो सकता है। यूरोप की अदालत का यह फैसला साफ संकेत देता है कि व्यावसायिक साझेदारी वाले कंटेंट की जिम्मेदारी से टेक कंपनियां आसानी से बच नहीं पाएंगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Uk में क्रिप्टो टैक्स बदलेगा, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत
Previous Story

Uk में क्रिप्टो टैक्स बदलेगा, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत

प्यार, जुदाई और एहसास, OTT पर देखें ‘Chand Mera Dil’
Next Story

प्यार, जुदाई और एहसास, OTT पर देखें ‘Chand Mera Dil’

Latest from Latest news

Don't Miss