AI-की-दुनिया-में-SpaceX

AI की दुनिया में SpaceX की एंट्री, 74 अरब डॉलर का निवेश

5 mins read
26 views
November 13, 2026

SpaceX AI Supercomputer : क्या एलन मस्क की कंपनी SpaceX अब सिर्फ रॉकेट और सैटेलाइट तक सीमित नहीं रहेगी? कंपनी ने गुरुवार को दो सुपरकंप्यूटिंग कैंपस बनाने के लिए 74 अरब डॉलर (करीब 6.6 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा निवेश करने का ऐलान किया। ये कैंपस अमेरिका के Texas और Arizona में बनेंगे। कंपनी का मकसद AI कंप्यूटिंग कारोबार को और बड़ा करना है।

SpaceX का AI पर बड़ा दांव, सुपरकंप्यूटिंग कैंपस पर खर्च करेगी6 लाख करोड़ से ज्यादा।

Texas और Arizona में बनेंगे कैंपस

SpaceX के मुताबिक, Texas के Starbase प्रोजेक्ट पर 24 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं, एरिजोना के Cochise County में बनने वाले कैंपस पर करीब 50 अरब डॉलर का निवेश होगा। कंपनी के मुताबिक, Arizona प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय प्रशासन की मंजूरी जरूरी है। इससे करीब 5,500 निर्माण नौकरियां और 1,000 स्थायी नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

बिजली बिल में 20% तक राहत का दावा

SpaceX का कहना है कि वह स्थानीय बिजली सहकारी समितियों के साथ काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट से उनके सदस्यों का बिजली बिल 20% तक कम हो सकता है। कंपनी ने यह भी कहा कि कैंपस में ड्राई कूलिंग तकनीक इस्तेमाल होगी। इसके लिए औद्योगिक भूजल का इस्तेमाल करने की योजना नहीं है। हालांकि, प्रोजेक्ट का विरोध भी हो रहा है। इसे रोकने के लिए 2,400 लोगों ने याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। दिसंबर में इस पर जनसुनवाई होगी।

READ MORE: Perplexity AI क्या है और कैसे इस्तेमाल करें?

Starbase में खुद बिजली बनाएगी SpaceX

Texas के Starbase कैंपस में कंपनी अपनी बिजली खुद बनाएगी। यहां गैस आधारित बिजली संयंत्र और सुपरकंप्यूटिंग सुविधा बनाने की योजना है। यह प्रोजेक्ट करीब 444 एकड़ जमीन पर बनेगा। SpaceX के मुताबिक, Texas प्रोजेक्ट से पहले ही 3,000 से ज्यादा निर्माण नौकरियां पैदा हुई हैं। चालू होने के बाद यहां 500 से ज्यादा स्थायी नौकरियां मिलेंगी।

READ MORE: NEAR AI के सिस्टम में सेंध, कंपनी ने तुरंत रोका हमला

AI कारोबार पर बढ़ता फोकस

SpaceX का AI कारोबार अब कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा बन चुका है। तीसरी तिमाही में कंपनी के कुल राजस्व में आधे से ज्यादा योगदान AI कारोबार का रहा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss