google-android-antitrust-fine-europe-court

Android केस में Google को नहीं मिली राहत, जुर्माना बरकरार

3 mins read
118 views
July 2, 2026

Android Fine Europe: Google को यूरोप में बड़ा कानूनी झटका लगा है। यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को कंपनी की अपील खारिज कर दी और Android से जुड़े एंटीट्रस्ट मामले में लगाया गया 4.1 अरब यूरो (करीब 41,000 करोड़) का जुर्माना बरकरार रखा। यह मामला Google द्वारा Android ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए अपने सर्च इंजन को बढ़ावा देने से जुड़ा है।

यूरोप की शीर्ष अदालत ने Google को दिया बड़ा झटका, Android एंटीट्रस्ट मामले में 4.1 अरब यूरो का जुर्माना बरकरार रखा।

क्या है पूरा मामला?

यूरोपीय आयोग ने 2018 में Google पर 4.34 अरब यूरो का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया था। आरोप था कि कंपनी ने Android का इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को बाजार में नुकसान पहुंचाया और अपनी सेवाओं को अनुचित बढ़त दी। बाद में 2022 में निचली अदालत ने जुर्माना घटाकर 4.1 अरब यूरो कर दिया था। अब यूरोप की सर्वोच्च अदालत ने भी इसी फैसले को सही ठहराया है।

READ MORE: Google के साथ काम करने का मौका, आप कर सकते आवेदन?

Google को नहीं मिली राहत

लक्ज़मबर्ग स्थित Court of Justice of the European Union ने साफ कहा कि Google और उसकी मूल कंपनी Alphabet की अपील स्वीकार नहीं की जा सकती। अदालत ने माना कि Android के जरिए Google ने अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल किया।

READ MORE: Google Finance App लॉन्च, अब निवेश होगा पहले से ज्यादा आसान

आगे क्या होगा?

इस फैसले के बाद Google को 4.1 अरब यूरो का जुर्माना भरना होगा। यह निर्णय दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के लिए भी एक बड़ा संदेश माना जा रहा है कि प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन पर यूरोप सख्त रुख अपनाएगा।

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Don't Miss