iPhone-18-से-पहले-Apple-करेगा-चीनी-DRAM-चिप्स-की-टेस्टिंग

iPhone 18 से पहले Apple करेगा चीनी DRAM चिप्स की टेस्टिंग

6 mins read
8 views
July 9, 2026

Apple iPhone 18: क्या आने वाला iPhone 18 चीन में बनी मेमोरी चिप के साथ आएगा? अभी सामने आई ताज़ा रिपोर्ट ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि Apple ने चीन की कंपनी ChangXin Memory Technologies (CXMT) की DRAM चिप्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है और सबसे पहले चीन में बिकने वाले iPhone मॉडल्स पर फोकस किया जा रहा है।

क्या iPhone 18 में चीन में बनी मेमोरी चिप इस्तेमाल होगी? Apple की नई टेस्टिंग और अमेरिकी मंजूरी से जुड़े पूरे मामले को समझें।

iPhone 18 के लिए नई DRAM चिप्स की टेस्टिंग शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक Apple यह जांच रहा है कि CXMT की DRAM चिप्स उसकी परफॉर्मेंस और क्वालिटी के मानकों पर खरी उतरती हैं या नहीं। अगर टेस्ट सफल रहता है तो कंपनी भविष्य में इन चिप्स का इस्तेमाल दूसरे देशों में बिकने वाले iPhone मॉडल्स में भी कर सकती है। हालांकि इसके लिए Apple को अमेरिकी अधिकारियों की मंजूरी भी लेनी होगी।

अमेरिका की ब्लैकलिस्ट में है चीनी कंपनी

दिलचस्प बात यह है कि CXMT अमेरिका की Entity List में शामिल है। इस वजह से इस कंपनी के साथ कारोबार पर कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। रिपोर्ट के अनुसार Apple ने जून 2026 में अमेरिकी प्रशासन से इस कंपनी की DRAM चिप्स इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

READ MORE: Apple ने CCI पर लगाए गंभीर आरोप, जांच को बताया गलत

क्यों बदलना चाहता है सप्लायर?

बीते कुछ महीनों में मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ी है। इसका असर Apple के कई प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी देखा गया। ऐसे में कंपनी सप्लाई चेन को मजबूत करने और लागत कम करने के लिए नए विकल्प तलाश रही है। इसी रणनीति के तहत CXMT की चिप्स की टेस्टिंग की जा रही है। वर्तमान में CXMT दुनिया की चौथी सबसे बड़ी DRAM निर्माता कंपनी मानी जाती है। पिछले साल इसकी वैश्विक DRAM उत्पादन क्षमता करीब 11% रही, जो 2028 तक बढ़कर 15% होने का अनुमान है।

iPhone 18 लॉन्च से पहले बड़ी तैयारी

Apple हाल ही में Broadcom के साथ अपनी सेमीकंडक्टर साझेदारी को 2031 तक बढ़ा चुका है। अब DRAM सप्लायर बदलने की संभावना यह दिखाती है कि कंपनी iPhone 18 लॉन्च से पहले अपनी सप्लाई चेन को और मजबूत बनाना चाहती है।

READ MORE: Apple की मुश्किलें क्यों बढ़ीं? जानिए 38 बिलियन डॉलर का रहस्य

Apple ने इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अगर CXMT की चिप्स सभी टेस्ट और नियामकीय मंजूरी हासिल कर लेती हैं, तो आने वाले समय में iPhone 18 की सप्लाई चेन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे कंपनी की लागत और उत्पादन रणनीति दोनों पर असर पड़ने की उम्मीद है.

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Claude AI Free vs Pro: कौन सा प्लान आपके लिए सही है?

USDC-विवाद-में-फंसी-Circle,
Next Story

USDC विवाद में फंसी Circle, चोरी रकम लौटाने से किया इनकार

Latest from Latest news

Don't Miss