WhatsApp Usernames: क्या जल्द ही WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर बताए किसी से बात कर सकेंगे? WhatsApp Username Feature को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब यूजर्स फोन नंबर की जगह यूजरनेम के जरिए भी जुड़ सकेंगे। फिलहाल पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी गई है, जबकि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए इस साल के आखिर तक जारी होगा।
WhatsApp जल्द ही नया Username फीचर लाएगा, अब मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी लोगों से चैट कर सकेंगे, जानें यह सुविधा कैसे काम करेगी।
WhatsApp Username Feature से बढ़ेगी प्राइवेसी
Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp का कहना है कि इस नए फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाना है। अभी तक किसी नए व्यक्ति से चैट करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता था। लेकिन नए सिस्टम में यूजर चाहे तो अपना नंबर छिपाकर सिर्फ यूजरनेम से बातचीत कर सकेगा।
कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में WhatsApp के 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। ऐसे में यह बदलाव करोड़ों लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
READ MORE: WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब नंबर छिपाकर करें लव चैट
यूजरनेम चुनने के होंगे खास नियम
WhatsApp ने बताया कि हर यूजर को एक यूनिक यूजरनेम मिलेगा। इसकी लंबाई 3 से 35 अक्षरों के बीच होगी। किसी भी तरह की फर्जी पहचान रोकने के लिए मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक व्यक्तियों के नाम सुरक्षित रखे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि WhatsApp पर किसी यूजरनेम की सार्वजनिक सूची नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति तभी संपर्क कर सकेगा, जब उसे आपका सही यूजरनेम पता होगा।
कंपनियों और क्रिएटर्स को भी मिलेगा फायदा
Instagram और Facebook पर मौजूद कंपनियां, क्रिएटर्स और संस्थाएं अपने मौजूदा यूजरनेम को WhatsApp पर भी सुरक्षित कर सकेंगी। इससे सभी Meta प्लेटफॉर्म पर उनकी एक जैसी पहचान बनी रहेगी। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से बिजनेस अकाउंट और प्रोफेशनल यूजर्स को ग्राहकों तक पहुंचने में भी आसानी होगी।
READ MORE: WhatsApp, Messenger और Instagram पर आया Meta का AI सहायक
WhatsApp Username Feature यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले महीनों में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी नए लोगों से सुरक्षित तरीके से बातचीत करना आसान हो जाएगा।
