Samsung Phone Offer: Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक और बड़ा कट हुआ है। लॉन्च के मुकाबले यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब 35,000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। ताज़ा ऑफर्स और एक्सचेंज डील के बाद इसकी कीमत लगभग आधी तक पहुंच सकती है। Samsung Galaxy S25 Ultra उन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है जो शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस फोन पर कई आकर्षक ऑफर चल रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra: 200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ा डिस्काउंट, जानिए नई कीमत, एक्सचेंज ऑफर और शानदार फीचर्स।
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कितना हुआ कट?
Samsung ने Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल यह फोन Amazon पर 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को 2,999 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। ऐसे में कुल बचत करीब 33,000 रुपये तक पहुंच जाती है। कंपनी नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है, जिससे खरीदारी और आसान हो जाती है।
READ MORE: Apple और Samsung अब इस्तेमाल करेंगे एक-दूसरे के नाम
एक्सचेंज ऑफर में और बढ़ेगा फायदा
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो बचत और ज्यादा हो सकती है। Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ 48,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। अच्छी कंडीशन वाला फोन होने पर कीमत में बड़ी राहत मिल सकती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में 200MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग भी दी गई है।
READ MORE: Samsung के फोल्डेबल फोन की फोटो LEAK, डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान
अगर आप प्रीमियम एंड्रॉयड फ्लैगशिप खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर चल रही यह छूट एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। हालांकि ऑफर सीमित समय के लिए हैं, इसलिए कीमतों में बदलाव संभव है।
