PM-Modi-Trump

16 महीने बाद मिले मोदी-ट्रंप, होगा सबसे बड़ा व्यापार समझौता

6 mins read
13 views
June 18, 2026

Modi-Trump G7 Meeting: क्या भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटका व्यापार समझौता अब जल्द पूरा हो सकता है? G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद पहली आमने-सामने मुलाकात ने इसी उम्मीद को मजबूत किया है। दोनों नेताओं ने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक संतुलित और दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौता अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी।

G7: 16 महीने बाद मोदी और ट्रंप की मुलाकात, India-US Trade Deal को लेकर दिया बड़ा संदेश।

व्यापार समझौते पर बढ़ी रफ्तार

बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने माना कि अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में पहले ही काफी प्रगति हो चुकी है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं। उनका दौरा व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।

मोदी ने की ट्रंप की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में शांति बहाली के प्रयासों के लिए ट्रंप की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक व्यापार के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। मोदी ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापार को बिना रुकावट जारी रखने के महत्व को भी रेखांकित किया।

COMPACT फ्रेमवर्क की प्रगति की समीक्षा

दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में हुई अपनी पिछली बैठक के बाद बने COMPACT फ्रेमवर्क की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में इन क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई:

  • रक्षा सहयोग
  • रणनीतिक तकनीक
  • ऊर्जा क्षेत्र
  • द्विपक्षीय व्यापार

दोनों देशों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

READ MORE: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में आई नई जान

पिछले साल रिश्तों में आई थी खटास

भारत-अमेरिका संबंधों में पिछले एक साल के दौरान कई मुद्दों पर तनाव देखने को मिला था। इसमें अमेरिकी टैरिफ, आव्रजन नीति और भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर ट्रंप के बयान शामिल थे। हालांकि, अब दोनों देश मतभेदों को पीछे छोड़कर आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

READ MORE: India को ‘Hellhole’ कहने वाले विवाद पर Rubio का बड़ा रिएक्शन!

G7 सम्मेलन में हुई मोदी-ट्रंप मुलाकात ने भारत-अमेरिका संबंधों को नई गति दी है। अब निगाहें अगले सप्ताह होने वाली व्यापार वार्ता पर हैं। अगर बातचीत सफल रहती है, तो दोनों देशों के बीच बड़ा व्यापार समझौता जल्द सामने आ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold-Price-18-June
Previous Story

Gold Price 18 June: दिल्ली से मुंबई तक बदले सोने के दाम, आज खरीदें या रुकें?

apple-to-raise-price
Next Story

Apple क्यों बढ़ा सकता है iPhone की कीमत?

Latest from Business

Don't Miss