Apple iPhone 18 Launch: क्या जल्द नया iPhone खरीदना महंगा होने वाला है? ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने iPhone और Mac डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। कंपनी के CEO टिम कुक ने भी संकेत दिए हैं कि बढ़ती लागत और चिप की कमी के चलते कीमतें बढ़ाना अब लगभग तय हो चुका है।
iPhone 18 सीरीज होगी महंगी: iPhone 17 के मुकाबले हजारों रुपये ज़्यादा होगी कीमत, 2026 के लिए Apple की बड़ी प्राइस हाइक
Apple iPhone Price Hike की वजह क्या है?
पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसके कारण दुनिया भर में नए डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन डेटा सेंटरों को चलाने के लिए खास AI चिप्स की जरूरत होती है। चिप निर्माता कंपनियां अब AI चिप्स के उत्पादन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इससे स्मार्टफोन और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी वजह से Apple समेत कई बड़ी कंपनियों की लागत बढ़ गई है।
टिम कुक ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में टिम कुक ने माना कि Apple लगातार बढ़ती लागत के बावजूद ग्राहकों पर बोझ कम रखने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी को लंबे समय तक संभालना आसान नहीं है। कुक के अनुसार, DRAM और अन्य जरूरी पार्ट्स की कमी ने पूरी इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ा दिया है। कई निर्माता अब हाई-बैंडविड्थ मेमोरी पर फोकस कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक मेमोरी की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं।
READ MORE: Apple CCI विवाद तेज, भारत एंटीट्रस्ट केस में बड़ा फैसला करीब
iPhone 18 में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple का आगामी iPhone 18 लाइनअप 12GB RAM के साथ आ सकता है। फिलहाल iPhone 17 सीरीज में 8GB RAM दी गई है। Apple आने वाले समय में AI फीचर्स और Siri को ज्यादा स्मार्ट बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए अतिरिक्त हार्डवेयर और मेमोरी की जरूरत होगी। यही कारण है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा डिवाइस से ज्यादा हो सकती है।
कितनी बढ़ सकती है कीमत?
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, iPhone 18 Pro की कीमत में 39 डॉलर (करीब 3,700) तक की शुरुआती बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम बढ़ोतरी 145 डॉलर (करीब 13,700) तक पहुंच सकती है। वहीं DRAM मेमोरी की कीमतों में भी 13 डॉलर से 51 डॉलर तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
READ MORE: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple ने लॉन्च किया iOS 27
आगे क्या होगा?
Apple अभी कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सप्लाई चेन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। यदि चिप और मेमोरी की कमी जारी रहती है तो आने वाले महीनों में iPhone और Mac खरीदना पहले से महंगा पड़ सकता है। फिलहाल टेक बाजार की नजर Apple के अगले लॉन्च और आधिकारिक कीमतों पर टिकी हुई है।
