100 दिन में पैसा दोगुना… Zoom मीटिंग के बाद खुलास राज

100 दिन में पैसा दोगुना… Zoom मीटिंग के बाद खुलास राज

6 mins read
1 views
June 15, 2026

Indore Crypto Fraud: क्या 100 दिन में पैसा दोगुना हो सकता है? इसी लालच में कई लोगों ने अपनी जमा-पूंजी गंवा दी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े Crypto फ्रॉड का खुलासा किया है, जिसमें निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

इंदौर होटल से फैला Crypto स्कैम नेटवर्क, Forex और Crypto फ्रॉड में फंसाए गए निवेशक, कई राज्यों तक फैला जाल

100 दिन में पैसा दोगुना करने का दिया लालच

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को क्रिप्टोकरेंसी और Forex ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर फंसाया। निवेशकों से कहा गया कि उनका पैसा सिर्फ 100 दिनों में दोगुना हो जाएगा। शुरुआत में कुछ लोगों को 2% रिटर्न भी दिया गया, जिससे भरोसा बढ़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया। लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई। मामले में कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है।

फर्जी अमेरिकी कंपनी बनाकर बिछाया जाल

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए ‘A Square World Global Consultancy’ नाम की एक कथित अमेरिकी कंपनी बनाई थी। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर उर्फ मोना ने निवेशकों से करीब 2.5 करोड़ अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए। इन खातों में व्यक्तिगत और कंपनी से जुड़े खाते शामिल थे। अधिकारियों को शक है कि ठगी का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था।

READ MORE: अमेरिका में Coinbase का बड़ा दांव, निवेशकों को मिला फायदा

बड़े होटलों में सेमिनार कर जुटाए निवेशक

पीड़ितों के मुताबिक, लोगों को पहले सामाजिक कार्यक्रमों और किटी पार्टियों के जरिए जोड़ा गया। इसके बाद इंदौर के होटल सोलारिस और होटल रेडिसन में निवेश संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक बड़े सेमिनार में करीब 200 लोग शामिल हुए थे। वहां निवेशकों को ऊंचे रिटर्न और महंगे उपहारों का लालच दिया गया। इन्हीं बैठकों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पैसा निवेश किया।

भुगतान रुका तो शुरू हुए बहाने

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मार्च 2025 के बाद भुगतान आना बंद हो गया। जब निवेशकों ने सवाल पूछे तो वेबसाइट मेंटेनेंस और तकनीकी समस्या का हवाला दिया गया। बाद में आरोपियों ने Zoom मीटिंग कर जल्द भुगतान का भरोसा भी दिया। लेकिन पैसा वापस नहीं मिला। निवेशकों का दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने संपर्क करना भी बंद कर दिया।

READ MORE: H Token में 43% उछाल, क्या खत्म हुआ भरोसे का संकट?

इंदौर क्राइम ब्रांच अब बैंक खातों, लेनदेन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि ज्यादा मुनाफे का लालच कई बार बड़ी ठगी में बदल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-Iran डील बनी गेमचेंजर, Bitcoin में लौटी जबरदस्त रौनक
Previous Story

US-Iran डील बनी गेमचेंजर, Bitcoin में लौटी जबरदस्त रौनक

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss