Bluesky का नया फीचर लॉन्च, अब दोस्तों संग करें Group Chats

Bluesky का नया फीचर लॉन्च, अब दोस्तों संग करें Group Chats

7 mins read
11 views
June 12, 2026

Bluesky Group Chats: क्या आप जानते हैं Bluesky पर अब आप अपने दोस्तों के साथ प्राइवेट ग्रुप बना सकते हैं? कंपनी ने अपने ऐप के v1.124 वर्जन में Group Chats फीचर रोल आउट कर दिया है। इस नए फीचर से एक ग्रुप में 50 लोग तक प्राइवेट बातचीत कर सकेंगे। ये अपडेट Bluesky की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें कंपनी सिर्फ पब्लिक पोस्टिंग से आगे बढ़कर कम्युनिटी बेस्ड प्लेटफॉर्म बनना चाहती है।

Bluesky ने लॉन्च किया Group Chats फीचर, अब 50 यूजर्स तक कर सकेंगे प्राइवेट बातचीत, जानें AT Protocol पर बनी नई Communities की पूरी डिटेल।

Group Chat में क्या-क्या मिलेगा

ग्रुप बनाने वाला यूजर ही तय करेगा कि उसके ग्रुप में कौन शामिल हो सकता है। साथ ही, वो एक इनवाइट लिंक भी जनरेट कर सकता है, जिसे प्लेटफॉर्म के अंदर या बाहर शेयर किया जा सकता है। यूजर्स के पास ये कंट्रोल भी होगा कि उन्हें ग्रुप में कौन ऐड कर सकता है। डिफॉल्ट सेटिंग में सिर्फ फॉलो किए गए अकाउंट्स से ही इनवाइट आएंगे। एक बात और फिलहाल ग्रुप चैट में फोटो-वीडियो जैसा मीडिया शेयर करने का ऑप्शन नहीं है। कंपनी का कहना है कि सेफ्टी और मॉडरेशन सिस्टम तैयार होने के बाद ये फीचर भी आएगा।

X के मुकाबले अभी पीछे है Bluesky

अगर तुलना करें तो X पर ग्रुप चैट में 1,000 लोग तक जुड़ सकते हैं, जबकि Bluesky पर अभी सिर्फ 50 लोगों की लिमिट है। हालांकि कंपनी ने साफ कहा है कि आगे ये लिमिट बढ़ाई जा सकती है। यूजर बेस की बात करें तो Bluesky के पास करीब 44.8 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, जो X के 600 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स के सामने अभी काफी छोटा आंकड़ा है।

READ MORE: Bluesky से टक्कर लेने उतरा X, ‘Starterpacks’ फीचर की एंट्री

अब आएंगी Reddit जैसी Communities

Bluesky के Head of Product Alex Benzer ने अपने ब्लॉग में बताया कि कंपनी अब Communities फीचर पर काम कर रही है। ये एक तरह के दिलचस्पी आधारित ग्रुप होंगे, जहां लोग अपनी पसंद के टॉपिक पर बात कर सकेंगे। हर कम्युनिटी का अपना यूनीक हैंडल और URL होगा, जैसे community-name.bsky.social।

ये कम्युनिटीज तीन तरह की हो सकती हैं:

  • पब्लिक (सभी के लिए ओपन)
  • इनवाइट-ओनली
  • प्राइवेट (सीमित एक्सेस)

ये पूरा सिस्टम Bluesky के AT Protocol नाम के डिसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी पर बनेगा। दिलचस्प बात ये है कि X ने हाल ही में अपना Communities फीचर बंद कर दिया था, क्योंकि उसमें यूजर एंगेजमेंट कम हो गई थी और स्पैम की समस्या बढ़ गई थी।

QR कोड से प्रोफाइल शेयरिंग भी आसान

इस अपडेट के साथ Bluesky ने एक और छोटा लेकिन काम का फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर QR कोड शेयर कर सकते हैं। इससे दूसरे यूजर्स को आसानी से ढूंढना और कनेक्ट होना मुमकिन हो जाएगा। ये फीचर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहले से मौजूद है।

READ MORE: Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!

Bluesky अब सिर्फ पब्लिक पोस्ट करने वाला प्लेटफॉर्म नहीं रहना चाहता। Group Chats और आने वाली Communities के साथ कंपनी ‘छोटे लेकिन एक्टिव’ यूजर ग्रुप्स बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अब देखना ये है कि क्या ये नए फीचर्स Bluesky को X और Threads के मुकाबले में ला पाते हैं या नहीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

H Token में 43% उछाल, क्या खत्म हुआ भरोसे का संकट?
Previous Story

H Token में 43% उछाल, क्या खत्म हुआ भरोसे का संकट?

OTT Releases This Week Karuppu Raakh Bhooth Bangla
Next Story

करुप्पु से तारकटा तक… इस वीकेंड OTT पर मिलेगा डबल डोज

Latest from Apps

Don't Miss