Oppo Find X10 Series : क्या आपका अगला स्मार्टफोन जेब में रखे कैमरे की जगह ले सकता है? OPPO अपनी नई Find X10 Series के साथ कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में है। कंपनी 21 अक्टूबर 2026 को स्पेन के मालोर्का में इस सीरीज का ग्लोबल लॉन्च करने जा रही है। इसमें Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल होंगे। दोनों फोन में 8,000mAh की बैटरी, दमदार MediaTek चिपसेट और Hasselblad के साथ विकसित कैमरा तकनीक मिलने की जानकारी सामने आई है।
Oppo Find X10 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट को लेकर नई आई, जानिए इस सीरीज में क्या खास हो सकता है ।
OPPO Find X10 Series में मिलेंगे 200MP कैमरे
OPPO की नई सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। कंपनी के Find X10 में 200MP के दो कैमरे मिलेंगे। इनमें प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं। इससे यूजर्स को फोटो खींचने के लिए इस्तेमाल होने वाले दोनों कैमरों में हाई-रिजॉल्यूशन का फायदा मिलेगा।
वहीं, Find X10 Pro Max इससे एक कदम आगे जा सकता है। इसमें तीन 200MP कैमरे मिलने का दावा किया गया है। इनमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इस सेटअप का मकसद अलग-अलग परिस्थितियों में ज्यादा डिटेल वाली तस्वीरें लेना है। दोनों फोन में अगली पीढ़ी का LUMO True Image Engine भी मिलेगा। यह तकनीक तस्वीरों की प्रोसेसिंग, रंगों की सटीकता और त्वचा के प्राकृतिक रंगों को बेहतर बनाने पर काम करेगी।
OPPO Find X10 Pro Max में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
वीडियो बनाने वालों के लिए भी नई सीरीज खास हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, Find X10 Pro Max के तीनों रियर कैमरों से 4K वीडियो 120fps और 8K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकेगा। स्टैंडर्ड Find X10 में भी उसके दोनों 200MP कैमरों के लिए ये वीडियो फीचर दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा, सीरीज में Open Gate Capture फीचर पेश किया जाएगा। यह सेंसर के पूरे हिस्से का इस्तेमाल करने में मदद करेगा। इससे वीडियो को बाद में अलग-अलग फ्रेम में क्रॉप करने की ज्यादा आजादी मिलेगी।
READ MORE : VIDEO: Oppo K15 की पहली झलक, फीचर्स जानकर रुक जाएंगे आप
नया डिजाइन और पांच कलर विकल्प
OPPO इस बार फोन के डिजाइन पर भी खास ध्यान दे रही है। कंपनी बॉर्डरलेस डिजाइन और एक ही हिस्से में तराशे गए ग्लास बैक का इस्तेमाल करेगी। इसका उद्देश्य कैमरा मॉड्यूल को फोन के पिछले हिस्से के साथ ज्यादा सहज और आकर्षक बनाना है। Find X10 Pro Max का Luna White वेरिएंट खास प्रीमियम लुक के साथ आएगा। इसमें मैट सिल्वर कैमरा आइलैंड, कैमरों से प्रेरित खास डिजाइन और Hasselblad की पहचान वाला ऑरेंज रिंग मिलेगा। कलर विकल्पों की बात करें तो Find X10 में ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे रंग मिलेंगे। वहीं, Pro Max मॉडल टाइटेनियम ग्रे और लूना व्हाइट में उपलब्ध होगा।
8,000mAh बैटरी और ColorOS 17 की ताकत
बैटरी के मामले में भी OPPO बड़ा बदलाव कर सकती है। दोनों फोन में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की जानकारी है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। साथ ही, नियमित इस्तेमाल के 5 साल बाद भी 80% क्षमता बनाए रखने का दावा किया गया है। सॉफ्टवेयर के लिए दोनों मॉडल में ColorOS 17 मिलेगा। इसमें नया यूजर इंटरफेस और AI आधारित फीचर शामिल होंगे। इनमें AI Mind Pilot का Agent Mode भी बताया गया है, जो फाइलों और तस्वीरों के साथ काम करने में मदद कर सकता है।
READ MORE : Samsung, Xiaomi, Vivo और Oppo कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर?
21 अक्टूबर को सामने आएगी कीमत
OPPO ने अभी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी 21 अक्टूबर को ग्लोबल लॉन्च के दौरान इनका खुलासा कर सकती है। अगर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और लंबी बैटरी लाइफ आपकी प्राथमिकता हैं, तो Find X10 Series पर नजर रखना उपयोगी होगा। हालांकि, इसकी असली कामयाबी कीमत, कैमरे की वास्तविक परफॉर्मेंस और भारतीय बाजार में उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
