Dario-Amodei-warns-AI-firms-may-become-stronger-than-governments-like-East-India-Company

क्या AI कंपनियां सरकार से ज्यादा ताकतवर बन जाएंगी? यहां जानें

8 mins read
1 views
June 11, 2026

Dario Amodei Warning: क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना ताकतवर हो सकता है कि सरकारें भी उसे पूरी तरह नियंत्रित न कर पाएं? AI कंपनी Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने ऐसी ही बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि AI का विकास इतनी तेजी से हो रहा है कि मौजूदा कानून और नीतियां इसके पीछे छूटती जा रही हैं। उनका मानना है कि भविष्य में AI सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, नौकरियों और वैश्विक ताकत का बड़ा आधार बन सकता है।

डारियो अमोदेई का बड़ा बयान: AI कंपनियां बन सकती हैं नई ‘East India Company’, जानें क्यों दी सख्त रेगुलेशन की सलाह।

AI खतरा पर क्यों दी गई चेतावनी?

डारियो अमो़देई ने अपने ब्लॉग ‘Policy on the AI Exponential’ में कहा कि AI अब केवल चैटबॉट या उत्पादकता बढ़ाने वाला टूल नहीं रहा। यह सैन्य शक्ति, आर्थिक प्रभाव और राजनीतिक नियंत्रण का साधन बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI पर केवल सरकारों या बड़ी कंपनियों का नियंत्रण रहा, तो शक्ति का संतुलन बिगड़ सकता है। अमोदेई का कहना है कि AI के लिए मजबूत निगरानी और जवाबदेही जरूरी है।

ईस्ट इंडिया कंपनी का उदाहरण क्यों दिया?

अमोदेई ने अपनी बात समझाने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार कंपनियां इतनी शक्तिशाली हो गईं कि उन्होंने सरकारों जैसा प्रभाव हासिल कर लिया। उनका इशारा इस बात की ओर था कि जब कोई निजी संस्था किसी महत्वपूर्ण तकनीक पर नियंत्रण पा लेती है, तो उसका प्रभाव व्यापार से आगे बढ़कर नीति और शासन तक पहुंच सकता है। भारत के संदर्भ में यह उदाहरण खास महत्व रखता है क्योंकि ईस्ट इंडिया कंपनी का इतिहास सत्ता और नियंत्रण से जुड़ा रहा है।

READ MORE: Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट

AI को लेकर कौन से नियम चाहते हैं विशेषज्ञ?

Anthropic CEO का मानना है कि AI नियम केवल पारदर्शिता तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कई सुझाव दिए हैं :-

  • बड़े AI मॉडल्स की अनिवार्य थर्ड-पार्टी टेस्टिंग
  • सरकार को जोखिम होने पर मॉडल रोकने का अधिकार
  • AI सिस्टम की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
  • नियमित सुरक्षा जांच और रेड टीमिंग
  • जोखिमों की तेज़ रिपोर्टिंग

उनके अनुसार साइबर हमले, जैविक हथियार और AI नियंत्रण खोने जैसी चुनौतियां भविष्य में गंभीर खतरा बन सकती हैं।

READ MORE: कौन है Andrej Karpathy? OpenAI छोड़ जॉइन किया Anthropic

नौकरियों और असमानता को लेकर भी चिंता

अमोदेई ने कहा कि AI से बड़े पैमाने पर रोजगार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तकनीक का लाभ कुछ कंपनियों और देशों तक सीमित रहा तो आर्थिक असमानता बढ़ सकती है। उन्होंने सरकारों से कौशल प्रशिक्षण, वेतन सुरक्षा और रोजगार सहायता जैसी योजनाओं पर काम करने की अपील की। उनका मानना है कि AI से होने वाली आर्थिक बढ़त का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए।

डेरियो अमोदेई की चेतावनी ऐसे समय आई है जब दुनिया भर में एआई की दौड़ तेज हो रही है। उनका संदेश स्पष्ट है: एआई के लाभ बहुत बड़े हैं, लेकिन मजबूत नियमों के बिना इसके जोखिम भी उतने ही बड़े हो सकते हैं। आने वाले वर्षों में एआई पर वैश्विक बहस तेज होने की संभावना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Coinbase
Previous Story

अमेरिका में Coinbase का बड़ा दांव, निवेशकों को मिला फायदा

Latest from Artificial Intellience

महाराष्ट्र बनेगा AI हब, 1.5 लाख नौकरियों पर सरकार का फोकस

Maharashtra AI Policy: महाराष्ट्र सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र

Don't Miss