top iiit india josaa counseling placement 2026

IIT-NIT छोड़ो, इन IIIT से भी मिलता है 1 करोड़ का पैकेज!

7 mins read
10 views
June 3, 2026

Top IIIT India: JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ज्यादातर छात्रों के दिमाग में बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में सिर्फ IIT और NIT के नाम आते हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे IIIT यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भी हैं, जो प्लेसमेंट के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बेहतरीन एकेडमिक माहौल, इंडस्ट्री ओरिएंटेड सिलेबस और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के दम पर ये संस्थान आज छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

IIIT कॉलेजों में बढ़ते प्लेसमेंट और 1 करोड़ तक के पैकेज ने छात्रों का ध्यान खींचा है, जानिए IIIT इलाहाबाद, लखनऊ और अन्य टॉप संस्थानों के शानदार प्लेसमेंट की पूरी जानकारी।

IIIT को भी मिला है राष्ट्रीय महत्व का दर्जा

देश में कुल 25 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैं, जिन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस यानी INI का दर्जा प्राप्त है। इनमें 5 को पूरी तरह केंद्र सरकार संचालित करती है, जबकि 20 पीपीपी मॉडल पर चलाए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन संस्थानों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

IIIT इलाहाबाद: 1.45 करोड़ का पैकेज

देश के सबसे चर्चित IIITs में IIIT इलाहाबाद का नाम सबसे ऊपर आता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में यहां के छात्र विपुल जैन को अमेरिकी कंपनी Rubrik से 1.45 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का ऑफर मिला था। इससे पहले भी कई छात्रों को एक करोड़ या उससे अधिक के पैकेज मिल चुके हैं।

ABV-IIITM ग्वालियर: 67 लाख तक का पैकेज

अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर भी देश के अच्छे IIIT कॉलेजों में गिना जाता है। साल 2025 में यहां सबसे अधिक 67 लाख रुपये का प्लेसमेंट पैकेज ऑफर हुआ था, जबकि इससे पहले एक करोड़ से अधिक के पैकेज भी मिल चुके हैं।

READ MORE:  CBSE 12th Result: रिवैल्यूएशन पोर्टल शुरू, छात्र को राहत

IIIT लखनऊ: एवरेज पैकेज 33.71 लाख

प्लेसमेंट के मामले में IIIT लखनऊ भी किसी से पीछे नहीं है। बीटेक 2024-25 बैच को सबसे अधिक डोमेस्टिक प्लेसमेंट पैकेज 1.45 करोड़ रुपये का मिला, जो Rubrik ने ऑफर किया था। वहीं एवरेज प्लेसमेंट पैकेज 33.71 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जो किसी भी NIT से तुलनीय है।

IIIT नागपुर: 97% से अधिक प्लेसमेंट रेट

PPP मॉडल वाले IIITs में IIIT नागपुर सबसे बेहतरीन कॉलेजों में गिना जाता है। साल 2025 में यहां सबसे अधिक 60 लाख रुपये का प्लेसमेंट पैकेज ऑफर हुआ। प्लेसमेंट रेट 97 फीसदी से ऊपर रहा। कंप्यूटर साइंस में 100 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 97 फीसदी प्लेसमेंट हुआ।

READ MORE: Online Education पर बड़ा खतरा, Cyber Attack से बंद हुआ Canvas प्लेटफॉर्म

IIIT कोटा: Amazon और Deloitte जैसी कंपनियों ने दिए ऑफर

PPP मॉडल के IIIT कोटा ने भी 2025 के प्लेसमेंट सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। यहां 54 लाख रुपये तक के पैकेज ऑफर हुए, जबकि एवरेज पैकेज 11 लाख रुपये से अधिक रहा। Amazon, Deloitte और MAQ Software जैसी दिग्गज कंपनियों ने यहां के छात्रों को नौकरी के ऑफर दिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

aamir film rajeev khandelwal imdb bollywood thriller
Previous Story

एक फोन कॉल ने बदली जिंदगी, सस्पेंस से भरपूर है ‘Aamir’

ethical hacking laws india website permission it act
Next Story

Ethical Hacking क्या है? जानिए कानूनी नियम, करियर और जरूरी स्किल्स

Latest from Education

Don't Miss