aamir film rajeev khandelwal imdb bollywood thriller

एक फोन कॉल ने बदली जिंदगी, सस्पेंस से भरपूर है ‘Aamir’

8 mins read
4 views
June 3, 2026

Best Hindi Thriller Movies: राजीव खंडेलवाल टीवी इंडस्ट्री के उन सितारों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीता। टीवी शो ‘कहीं तो होगा‘ में सुजल के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। उस समय वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शामिल थे। लेकिन 2007 में उन्होंने अपने करियर में नया कदम रखने का फैसला किया और फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी पहली फिल्म ‘आमिर’ थी, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक गंभीर और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।

राजीव खंडेलवाल की फिल्म ‘आमिर’ एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर है। जानिए फिल्म की कहानी, दमदार किरदार, IMDb रेटिंग और OTT पर इसे कहां देख सकते हैं।

सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है कहानी

2008 में रिलीज हुई ‘आमिर‘ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है। रिलीज के समय, दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स दोनों ने ही फिल्म की तारीफ की थी। आज भी कई लोग इसे राजीव खंडेलवाल के करियर की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक मानते हैं।

आमिर भारतीय मूल का एक डॉक्टर है, जो मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन से मुंबई लौटता है। वह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके परिवार में मां, तीन बहनें और एक भाई हैं। पिता की मृत्यु के बाद वह पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चला जाता है और डॉक्टर बनने के बाद वापस भारत लौटता है।

एयरपोर्ट से शुरू होती है मुश्किलों की कहानी

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही आमिर की जिंदगी अचानक बदल जाती है। एक कस्टम अधिकारी उसकी बार-बार जांच करता है और उसे काफी देर तक रोककर रखता है। हालांकि, बाद में उसे जाने दिया जाता है, लेकिन असली परेशानी एयरपोर्ट के बाहर उसका इंतजार कर रही होती है। बाहर दो बाइक सवार उसे एक मोबाइल फोन देते हैं। फोन उठाते ही उसे लगातार निर्देश मिलने लगते हैं। उसे बताया जाता है कि उसका परिवार खतरे में है और अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आमिर मजबूरी में उनके आदेश मानने लगता है।

READ MORE: प्यार, जुनून और रहस्य… अकेले में देखें ये 6 सीरीज

लाल सूटकेस और बड़ा रहस्य

इसके बाद आमिर को मुंबई के डोंगरी और भिंडी बाजार जैसे इलाकों में भेजा जाता है। उसे एक लाल रंग का सूटकेस दिया जाता है और अलग-अलग जगहों पर जाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब वह सूटकेस चोरी हो जाता है। अब आमिर के सामने कई सवाल खड़े हो जाते हैं। क्या वह अपने परिवार को बचा पाएगा? सूटकेस में क्या है? आखिर उसके साथ यह सब क्यों हो रहा है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

READ MORE: ‘Thukra Ke Mera Pyaar Season 2’ का ट्रेलर रिलीज, बढ़ी फैंस की उत्सुकता

IMDb रेटिंग और शानदार कलाकार

इस फ़िल्म को IMDb पर 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है। रिलीज़ के समय, दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों, दोनों ने ही इसकी जमकर तारीफ की थी। आज भी, कई लोग इसे राजीव खंडेलवाल के करियर की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक मानते हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन और लेखन राजकुमार गुप्ता ने किया था। राजीव खंडेलवाल के अलावा, फ़िल्म की कास्ट में मुकेश अग्रहरि, ऐश्वर्या भास्करन, वासन बाला, रोहतास गौड़, सुपावित्र बाबुल और गजराज राव अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अगर आपको सस्पेंस, थ्रिल और ज़बरदस्त एक्टिंग वाली फ़िल्में पसंद हैं, तो आप इस फिल्म को Amazon और MX Player पर देख सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft के ऐलान से हलचल, 2029 तक क्वांटम मशीनें तैयार
Previous Story

Microsoft के ऐलान से हलचल, 2029 तक क्वांटम मशीनें तैयार

Latest from Entertainment

Don't Miss