CBSE Portal Error: CBSE के 12वीं रिजल्ट 2026 के रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने Verification of Marks और Re-evaluation के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 जून से फिर से खोल दिया है। जिन छात्रों को अपने अंकों पर शक है, वे इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद मार्क्स वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला, आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून तय की गई है।
पोर्टल शुरू होते ही सामने आई तकनीकी दिक्कतें
पोर्टल शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर कई छात्रों ने X पर शिकायतें करनी शुरू कर दीं। छात्रों का कहना है कि उन्हें लॉगिन करते समय दिक्कत आ रही है। सही जानकारी भरने के बाद भी ‘वेरिफिकेशन फेल’ का मैसेज दिख रहा है। कुछ छात्रों ने बताया कि जब वे सभी जानकारी भरकर ‘Save and Pay’ पर क्लिक करते हैं, तो सिस्टम अचानक लॉगआउट कर देता है। इससे आवेदन पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
It’s not working. I have filled all the details correctly & it’s saying your details are not matching. @cbseindia29 why you people are not understanding the pain of the students & parents? Why your site is not working properly. I have tried more than 10 times pic.twitter.com/jpDm0qCXPp
— SHAHNAWAZ CHAUDHARY Bhartiya (@shahbhartiya) June 2, 2026
समय सीमा को लेकर छात्रों की चिंता
कई छात्रों ने यह भी कहा कि पोर्टल पर समय सीमा बहुत कम है। एक छात्र ने बताया कि उसे चार सवालों की जानकारी भरने में लगभग दो घंटे लग गए, लेकिन पेमेंट करते ही पेज फिर से लॉगिन स्क्रीन पर चला गया। छात्रों ने मांग की है कि लॉगिन टाइम बढ़ाया जाए, ताकि वे आराम से आवेदन कर सकें।
@cbseindia29 I am unable to login, I fill all the details correctly but after entering captcha when I go for login , I got an error message that is verification failed please check your details and try again, please assist me or fix this issue. Am I the one who is facing this? Dm
— Loading (@OnlyL0ADING) June 2, 2026
READ MORE: IIT में एडमिशन का मौका, JoSAA Counselling 2026 की पूरी जानकारी
आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2026
CBSE ने साफ किया है कि यह आवेदन विंडो 6 जून तक खुली रहेगी। छात्र इस समय सीमा के अंदर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच या रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिवैल्यूएशन के बाद छात्रों के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर वही रह सकते हैं, जो भी संशोधित अंक होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे।
READ MORE: Students और Freelancers के लिए ChatGPT कैसे मददगार है?
फीस रिफंड की भी सुविधा
CBSE ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगर रिवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। यह कदम छात्रों के लिए काफी राहत देने वाला माना जा रहा है।
