Mario Universe: अगर कभी Mario यूनिवर्स के सबसे पसंदीदा दुश्मनों की लिस्ट बनाई जाए, तो ज्यादातर लोग Goombas, Koopas, Shy Guys और Dry Bones जैसे किरदारों का नाम जरूर लेंगे। ये सभी कैरेक्टर सालों से गेमर्स के बीच लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन Mario की दुनिया में कुछ ऐसे किरदार भी हैं, जिनके बारे में कम बात होती है, फिर भी वे बेहद दिलचस्प हैं। ऐसा ही एक नाम है Raphael the Raven, जो इन दिनों फिर से चर्चा में है।
क्या आप Raphael the Raven को जानते हैं? Mario यूनिवर्स के इस अनोखे और रहस्यमयी पक्षी ने Yoshi and the Mysterious Book में वापसी की है, जानें पूरी कहानी।
Raphael the Raven को पहली बार Super Mario World 2: Yoshi’s Island में देखा गया था। यह एक काले रंग का बड़ा पक्षी है, जिसके बड़े पैर और रहस्यमयी अंदाज ने खिलाड़ियों का ध्यान खींचा था। अब एक बार फिर यह किरदार Yoshi and the Mysterious Book में नजर आया है, जिससे इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
Yoshi की नई एडवेंचर गेम में वापसी
नई गेम Yoshi and the Mysterious Book में Raphael the Raven अंतरिक्ष (Space) वाले हिस्से में दिखाई देता है। यहां Yoshi उसकी मदद से छोटे-छोटे चांदों के बीच कूद सकता है, जो काफी हद तक Super Mario Galaxy की याद दिलाता है। इस गेम में Raphael को एक ऐसे रहस्यमयी जीव के रूप में दिखाया गया है, जिसे गुरुत्वाकर्षण (Gravity) जैसी ताकतों पर नियंत्रण हासिल है। यही वजह है कि फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर Raphael the Raven की असली कहानी क्या है?
READ MORE: अब Steam पर नहीं आएंगे PlayStation के सुपरहिट Games
आखिर Raphael the Raven है कौन?
Raphael के बारे में दिलचस्प बात यह है कि Mario यूनिवर्स में उसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। यहां तक कि कुछ फैन साइट्स में इस बात पर भी बहस होती रही है कि वह असल में Raven (कौवा) है भी या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जापानी गाइडबुक में उसे Hill Myna पक्षी जैसा बताया गया था। इतना जरूर कहा जाता है कि यह पक्षी उड़ नहीं सकता और Yoshi को यह बिल्कुल पसंद नहीं है।
Yoshi Island में अजीब कहानी
Raphael पहली बार Yoshi’s Island के World 5 में दिखा था। वहां उसका किला ‘Raphael the Raven’s Castle’ नाम से दिखाया गया, जिससे लगा कि वह कोई बड़ा खलनायक होगा। लेकिन असल में वह सिर्फ एक सामान्य पक्षी की तरह अपने काम में लगा हुआ था। बाद में Kamek नाम का जादूगर उस पर जादुई पाउडर डालता है, जिससे Raphael विशाल और गुस्सैल बन जाता है। इसके बाद Yoshi और Baby Mario अंतरिक्ष तक पहुंच जाते हैं और लड़ाई होती है। आखिर में Raphael अंतरिक्ष की गहराई में चला जाता है और ऐसा लगता है जैसे वह एक तारे में बदल गया हो।
READ MORE: आज खुलेगा GTA 6 प्री-ऑर्डर? गेमर्स में छाई खुशी
क्या सच में बुरा किरदार है Raphael?
दिलचस्प बात यह है कि Raphael को हमेशा बुरा नहीं दिखाया गया। Paper Mario में उसे एक मददगार और समझदार नेता के रूप में दिखाया गया है। वह Mario की मदद करता है और सितारों से जुड़े संदेशों की बात भी करता है। यही वजह है कि कई फैंस मानते हैं कि Raphael the Raven Mario यूनिवर्स का सबसे रहस्यमयी और कम आंका गया किरदार है।
