First VPN नेटवर्क ध्वस्त, साइबर अपराधियों में हड़कंप!

First VPN नेटवर्क ध्वस्त, साइबर अपराधियों में हड़कंप!

7 mins read
11 views
May 23, 2026

First VPN crackdownसाइबर अपराध की दुनियां में वर्षों से सक्रीय का जाना- पहचाना नाम VPN पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसयों ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने First VPN सेवा को बंद कर दिया है। इस कार्रवाई में एक कथित एडनिमिस्ट्रेटर को भी गिरप्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई को एजेंसी ने कहा है कि यह प्लेटफॉर्म कई रैनसमवेयर गैंग और हैंकिंग समूह के लिए लाइनर का काम करते हुए सुरक्षित मार्ग दे रहा था।

First VPN साइबर क्राइम नेटवर्क पर कार्रवाई में बड़ा खुलासा, एबीआई और Europol ने सर्वर बंद कर एडमिन को गिरफ्तार किया। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

अपराधियों के लिए बना था ‘गुप्त इंटरनेट रास्ता’

एजेंसी के मुताबिक, यह प्लेटफार्म पिछले 10 सालों से साइबर अपराध की दुनियां में सक्रिय था। यह दुनियां भर के देशों में मौजूद सर्वरों घुसकर यूजर्स की वास्तविक पहचान को छुपाने में सहायता करती थी। डेटा चोरी करना, नेटवर्क मे घुसकर फ्रॉड करना इसका धंधा था। इसके खतरनाक इरादे का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, अब तक इसमें 25 से अधिक रैनसमवेयर गिरोह इसके साथ जुड़कर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

डार्क वेब पर खुलेआम हो रहा था प्रचार

इस फ्लेफॉर्म का उपयोग बड़े ही शातिराने तरीके से की जाती थी। यह रूसी भाषावाले डार्क वेब फोरम्स पर प्रचारित की जाती थी। वो इस फोरम का इस्तेमाल इसलिए किया करता था कि यूजर्स पूरी तरह सुरक्षित और कानून की नजरों से दूर रहेंगे। इन्हीं कारणों से कई हैकिंग समूह इसके जुड़े। यह अपराधियों के लिए अवैध कारोबार का माध्यम बन गया था।

READ MORE- सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

FBI ने जारी की चेतावनी

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई  ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी जारी किया। एजेंसी ने तकनीक संकेत, संदिग्ध IP एड्रेस, हमले के तरीके और सुरक्षा सुझाव की जानकारी साझा किए हैं। एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो इस नेटवर्क का उपयोग नेटवर्क हैंकिंग डीओएस अटैक में किए गए थे। इस बड़े संयुक्त अभियान में 33 सर्वर बंद किए और कई सारे डोमेन भी जब्त कर लिए गए।

READ MORE-  अब हैकर्स की खैर नहीं! GPT-5.4-Cyber करेगा हर हमले का जवाब

506 यूजर्स की जानकारी एजेंसियों के पास

इस कार्रवाई के दौरान एजेंसी को अलग-अलग देशों के 506 यूजर्स की जानकारी भी मिली है। जिसे संबंधित देशों के एजेंसियों से साझा किया गया है। साइबर सुरक्षा कंपनी Bitdefender, जिसने इस ऑपरेशन में सहयोग किया। उसका कहना है कि पकड़े गए यूजर्स की सूची तो एक बानगी है। जैसै- जैसे जांच आगे बढ़ेगी सारे नेटवर्क के चिठ्ठे परत-दर परत खुलते जाएंगे और कई सारे नाम का खुलासा होते जाएंगे।

हालांकि, ऐसी सेवाओं के बंद होने से साइबर अपराध पूरी तरह खत्म नहीं होंगे। लेकिन इससे साइबर अपराधियों में खौफ जरूर बना रहेगा। यह संदेश मिल गया है कि डिजिटल दुनिया में भी पूरी तरह सुरक्षित छिपना आसान नहीं है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Portronics-Vayu
Previous Story

अब रास्ते में नहीं रुकेगी बाइक! Portronics ने लॉन्च किया Mini Tyre Inflator

AI,-Cyber-Security-Courses-Gain-Demand
Next Story

नौकरी की गारंटी वाले कोर्स की तलाश तेज, AI और Cyber Security बने पहली पसंद

Latest from Cybersecurity

OT cybersecurity

फैक्ट्री के रोबोट्स पर साइबर अटैक का खतरा! एक कमजोरी से पूरी मशीनरी हो सकती है हैक

Universal Robots vulnerability:   समय के साथ साइबर अपराधियों का ठिकाना भी बदलने लगी है। पहले सिस्टम या नेटवर्क के जरिए घटना कों अंजाम देता

Don't Miss