Ocean-Emerges-From-Stealth-With-$28M-for-Agentic-Email-Security-Platform

अब ईमेल पर भरोसा नहीं! Ocean का AI सिस्टम देगा असली और नकली की पहचान

6 mins read
67 views
May 21, 2026

AI email security:  एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी साइबर अपराधी भी हमले के नए- नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले तो फर्जी ईमेल बड़ी ही आसानी से पकड़ में आ जाती थी। लेकिन अब हैकर्स भी एडवांस हो गए हैं। वे एआई की मदद से असली जैसा ईमेल तैयार कर हमले को अंजाम दे रहे हैं। इन ईमेल मे कंपनी के वास्तविक प्रोजेक्ट का जिक्र होता है। जिसे कंपनी के कर्मचारी भी असली समझ बैठते हैं। इससे कर्मचारियों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

अब साइबर अपराधी एआई की मदद से असली जैसे भेज रहे हैं ईमेल, जानिए Ocean का नया एजेंटिक ईमेल सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म ऐसे हमलों को रोकता है…जानें डिटेल्स में।

Ocean स्टार्टअप चर्चा में

इसी खतरों के बीच एक नाम बड़ी तेजी उभर कर सामने आ रही है। नाम है Ocean। जिसकी इनदिनों काफी चर्चाएं हो रही है। यह न्यूयॉर्क और तेल अवीव की स्टार्टअप कंपनी है। कंपनी ने 28 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इसमें जानेमाने कंपनी Lightspeed Venture Partners, Picture पिक्चर कैपिटल सहित कई अन्य कंपनियों ने भी इसमें निवेश किया है। बता दें कि इसकी स्थापना 2024 में Shay Shwartz और Oran Moyal ने की थी।

READ MORE- Cyber Fraud के मामले बढ़े, अबतक लोगों ने गवाएं 107 करोड़

एआई एजेंट्स कैसे करते हैं काम

कंपनी का प्लेटफॉर्म एआई एजेंट्स पर काम करता है। ये एजेंट आने वाले सभी ईमेल की जांच करते हैं। ये लिखे हुए या अटैच्ड कंटेट को तो देखते ही हैं। साथ ही, ईमेल के पीछे की मंशा समझने की कोशिश करते हैं। सिस्टम बातचीत का संदर्भ चेक करता है। लिंक, फाइल, पहचान और वित्तीय अनुरोध भी स्कैन करता है। इससे संदिग्ध गतिविधि जल्दी पकड़ में आती है।

READ MORE-  पुलवामा अटैक का मास्टमाइंड आतंकवादी बुरहान हमजा की गोली मारकर हत्या

फर्जी ईमेल पकड़ने पर विशेष ध्यान

इस कंपनी का ध्यान बड़े साइबर हमलों पर है। इसमें बिजनेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज, वेंडर फ्रॉड और एआई जनरेटेड फिशिंग भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उसका सिस्टम पारंपरिक स्पैम फिल्टर से ज्यादा स्मार्ट है। यह उन ईमेल्स को भी पकड़ सकता है जो देखने में पूरी तरह असली लगते हैं। यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को रियल-टाइम अलर्ट भी देता है। अगर कोई संदिग्ध ईमेल आता है तो सिस्टम तुरंत चेतावनी देता है।

मतलब साफ है खतरा सिर्फ फर्जी ईमेल से नहीं है। खतरा जैसे दिखने वाले फर्जी ईमेल से भी है। इसलिए एआई आज के समय और प्रासांगिक हो गई है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI ने बदली टेक इंडस्ट्री की तस्वीर, Intuit में 3,000 नौकरियों पर गिरी गाज
Previous Story

AI ने बदली टेक इंडस्ट्री की तस्वीर, Intuit में 3,000 नौकरियों पर गिरी गाज

Cockroach-Janata-Party-X-account-withheld-in-India-days-after-viral-rise
Next Story

‘Cockroach’ इंटरनेट पर सुपरहिट! Instagram पर क्यों जुड़ रहे लोग?

Latest from Artificial Intellience

महाराष्ट्र बनेगा AI हब, 1.5 लाख नौकरियों पर सरकार का फोकस

Maharashtra AI Policy: महाराष्ट्र सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र

Don't Miss