Portronics Vayu Nano: जरूरी नहीं बड़ा गजैट्स ही बडा काम कर सकता है। एक छोटा गजैट्स भी बड़ा काम कर सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में ऱखकर Portronics भारत में नया Vayu Nano Tyre Inflator लॉन्च किया है। इसका इस्तेमाल बाइक, साइकिल को ध्यान में रखकर किया गया है। यह डिवाइस तब आपके लिए एक मददगार बनकर साथ देगा जब आप कहीं ट्रेवल पर जा रहे हैं और अचनाक चक्का से हवा निकल जाए।
Portronics वायु नेनो कॉपेक्ट कोर्डलेस इंफ्लेटर भारत में लॉन्च, जानिए इसके शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से यहां।
छोटा साइज, लेकिन दमदार प्रेशर
भलेही यह डिवाइस देखने में काफी छोटा दिखता हो लेकिन बड़े काम की चीज है। यह 120 पीएसआई तक का एयर प्रेशर दे सकता है। इसके अलावा कंपनी ने जरूरतों के हिसाब उपयोग करने के लिए प्री-सेट मोड का भी सुविधा दिया है। साइकिल, बाइक और स्पोर्टस आइटम्स के लिए क्रमश: 35, 45 और 8 पीएसआई मोड उपलब्ध कराया गया है। कंपनी यह दावा करती है कि यह डिवाइस मिनटों में पिचके टायर में 35 पीएसआई भर सकता है।
READ MORE- HMD Vibe2 5G लॉन्च, AI समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स
डिजिटल डिस्प्ले से मिलेगी लाइव जानकारी
बदलते समय के हिसाब इस डिवाइस को डिजाइन किया गया है। यानी स्मार्ट बनाया गया है। इसमें बैटरी, प्रेशर और पीएसआई की जानकारी रियल टाइम में दिखाता है। इसके अलावे इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रेशर बढ़ाने और घटाने के लिए डेडिकेटेड बटन भी दिया है। इसके अलावे रात के अंधेरे में भी हावा भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए एलईडी लाइट की सुविधा दी गई है।
READ MORE- OnePlus लवर्स को झटका, नए Nord 5G फोन हुए महंगे
ओवरफ्लेशन से बचाने के लिए सेफ्टी फीचर
कंपनी ने इसमें Automatic shut-off feature भी दिया है। इसकी खूबियां यह है कि प्रेशर पूरा होते ही इंफ्लेटर खुद बंद हो जाएगा। जिसके कारण टायर में अनावश्यक हवा भरने का रिस्क कम हो जाएगा। इसमें दो 600mAh रिचार्जेबल बैटरी भी दी गई USB Type-C port दिया गया है, जिससे इसे आसानी से पॉवर बैंक या चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे कंपनी के वेबसाइट से 2999 रूपए में और अमेजन से 2799 में लिस्ट किया गया है। कंपनी की मानें तो इसकी असली रिटेल कीमत 4999 रूपए है।
