मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल

मोदी-मेलोनी की ‘Melody’ मूमेंट ने शेयर बाजार में मचाई Parle हलचल

8 mins read
11 views
May 22, 2026

Modi-Meloni Melody Chocolate Video: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से जुड़ा एक छोटा सा चॉकलेट मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इस वायरल वीडियो का असर सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शेयर बाजार (Share Market Today) में भी देखने को मिला। दिलचस्प बात यह है कि फायदा उस कंपनी को मिला, जिसका मशहूर मेलोडी चॉकलेट (Melody Chocolate) बनाने वाली कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वायरल मेलोडी चॉकलेट मोमेंट के बाद Parle Industries के शेयरों में अचानक तेजी देखी गई। जानिए क्या है पूरा मामला और कंपनी का सच।

कैसे शुरू हुई पूरी कहानी?

यह चर्चा तब शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट का एक पैकेट उपहार में दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने एक बार फिर मशहूर मेलोडी कैंडी (Melody Chocolate NEWS) को लेकर बातें शुरू कर दीं। इंटरनेट पर बढ़ती चर्चा के बीच निवेशकों की नजर अचानक Parle Industries Ltd पर गई। नाम में ‘Parle’ होने की वजह से कई लोगों ने इस कंपनी को मशहूर पारले प्रोडक्ट्स से जुड़ा समझ लिया। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

https://www.youtube.com/shorts/_nvrJfllnUo

शेयर में आई तेज उछाल

इस वायरल वीडियो के बाद शेयर बाजार में Parle Industries Ltd के शेयरों में अचानक तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को कंपनी का शेयर फिर से BSE पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। बाजार जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे शेयर में अचानक खरीदारी बढ़ गई।

READ MORE: शेयर बाजार और बिटकॉइन चमके, लेकिन अमेरिकी जनता क्यों हुई निराश

क्या यह ‘मीम स्टॉक’ जैसा मामला है?

बाज़ार के जानकार अब इस तेजी को ‘मीम स्टॉक’ ट्रेंड जैसा मान रहे हैं। मीम स्टॉक ऐसे शेयर होते हैं जिनकी कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, इसकी वजह कंपनी का असल प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाएँ और निवेशकों के बीच ‘भीड़-चाल’ वाला रवैया होता है। ऐसे मामले पहले भी दुनिया के अलग-अलग बाज़ारों में देखे गए हैं, जहाँ ऑनलाइन चर्चाओं की वजह से शेयरों की कीमतों में अचानक उछाल आया था।

आखिर क्या करती है Parle Industries?

नाम मिलते-जुलते होने के बावजूद Parle Industries, पारले-जी बिस्कुट या मेलोडी कैंडी बनाने वाली कंपनी नहीं है। कंपनी की शुरुआत 1983 में Express Bottlers Service Pvt Ltd के रूप में हुई थी, जिसे बाद में Parle Software Ltd नाम दिया गया। हालांकि, शुरुआत में इसका संबंध पारले-बिसलेरी समूह से था, लेकिन अब यह कंपनी स्वतंत्र रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

READ MORE: HMD Vibe2 5G लॉन्च, AI समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स

असली मेलोडी बनाने वाली कंपनी कौन है?

वहीं, Parle Products, जो मेलोडी कैंडी और पारले-जी बिस्कुट बनाती है, एक अलग कंपनी है। इसकी स्थापना 1929 में चौहान परिवार ने की थी और यह अब भी एक अनलिस्टेड तथा प्रमोटर-ओन्ड कंपनी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया की चर्चा ने Parle Industries के शेयर को अचानक सुर्खियों में ला दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’
Previous Story

थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’

GitHub Copilot CLI
Next Story

AI से कमाई नहीं बढ़ रहा अरबों का खर्च! Microsoft-Uber भी परेशान

Latest from Business

Don't Miss