थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’

थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’

6 mins read
152 views
May 22, 2026

Kara OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush Movie) की नई तमिल फिल्म Kara अब जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब इस फिल्म का इंतजार घर बैठे देखने वाले दर्शकों को है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा (Vignesh Raja) ने किया है, जिन्होंने इससे पहले Por Thozhil जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी।

थिएटर में नहीं देख पाएं धनुष की फिल्म, अब घर बैठे देखें ‘Kara’

यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष के साथ अभिनेत्री ममिता बैजू (Mamitha Baiju) मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा अनुभवी कलाकार के.एस. रविकुमार (KS Ravikumar) और जयराम (Jayaram) भी अहम किरदार निभाते दिखाई देते हैं।

कब और कहां देख सकेंगे Kara?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार Netflix ने बड़ी रकम में खरीद लिए हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म 28 मई से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और विजुअल्स की तारीफ की, जबकि कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

READ MORE: ‘Drishyam 3’ में नया दुश्मन! रिलीज से पहले OTT डील पक्की

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कारा (Kara) नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धनुष ने निभाया है। कारा एक छोटा-मोटा चोर होता है, जो अपने परिवार से अलग होकर मल्ली (ममिता बैजू) से शादी करता है। शादी के बाद दोनों आंध्र प्रदेश के रेनीगुंटा शहर में जाकर एक छोटे होटल में काम करते हैं और साधारण जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियां उनका पीछा नहीं छोड़तीं। पैसों की तंगी से परेशान होकर कारा अपने पिता कंधासामी से मदद मांगने अपने गांव लौटता है। वहां उसे पता चलता है कि उसके पिता बैंक कर्ज और बढ़ते ब्याज में बुरी तरह फंस चुके हैं।

इसके बाद कारा को एहसास होता है कि कई गरीब किसान भी कर्ज के जाल में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इसी अन्याय के खिलाफ वह बैंकों को लूटने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी में कई रोमांचक मोड़ आते हैं।

READ MORE: फैंस के लिए खुशखबरी! पंचायत 5 की शूटिंग ने बढ़ाया उत्साह

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म का संगीत GV Prakash Kumar ने तैयार किया है, जो धनुष के साथ एक बार फिर काम करते नजर आए हैं। फिल्म को Vels Film International ने प्रोड्यूस किया है। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 37.48 करोड़ रुपये और दुनियाभर में करीब 53.62 करोड़ रुपये की कमाई की।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss