Cockroach-Janata-Party-X-account-withheld-in-India-days-after-viral-rise

‘Cockroach’ इंटरनेट पर सुपरहिट! Instagram पर क्यों जुड़ रहे लोग?

7 mins read
1 views
May 22, 2026

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई Cockroach Janta Party (CJP) को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस व्यंग्यात्मक (Satirical) राजनीतिक समूह का X अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। समूह के संस्थापक Abhijeet Dipke ने इसकी जानकारी दी। अकाउंट पर दिख रहे नोटिस के मुताबिक X हैंडल को “कानूनी आदेश” के तहत भारत में रोक दिया गया है।

हालांकि, CJP का Instagram अकाउंट अभी भी एक्टिव है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसने 1.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर इस अभियान की लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

Cockroach Janta Party का X अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। जानें यह राजनीतिक व्यंग्य अभियान क्यों चर्चा में आया, इसके पीछे की वजह और क्या हैं इसकी मांगें।

https://www.instagram.com/reel/DYl5xiytTH3/?utm_source=ig_web_copy_link

कैसे शुरू हुआ यह अभियान?

Cockroach Janta Party का अभियान 16 मई को शुरू हुआ था और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस अभियान ने खास तौर पर युवाओं में बेरोजगारी के मुद्दे को अलग अंदाज में उठाया। राजनीतिक व्यंग्य, मीम्स और अलग तरह के संदेशों की वजह से यह तेजी से लोगों तक पहुंचा। संस्थापक अभिजीत दिपके के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। भारत में रोके जाने से पहले CJP के X अकाउंट पर करीब 1.65 लाख फॉलोअर्स थे।

READ MORE: ‘Jack Ryan Ghost War’ हुई रिलीज, जानें कैसी है फिल्म

‘Cockroach’ नाम के पीछे क्या वजह?

इस अभियान की शुरुआत उस बयान के बाद हुई, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अदालत की कार्यवाही के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी। इसके बाद CJP ने इसी बयान को आधार बनाकर एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया। समूह का कहना है कि यह एक ‘डिजिटल प्रोटेस्ट मूवमेंट’ है, जिसे हास्य और व्यंग्य के जरिए तैयार किया गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि Cockroach Janta Party नाम को कई लोग Bharatiya Janata Party (BJP) के नाम से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Instagram पर BJP से ज्यादा फॉलोअर्स

भले ही X अकाउंट भारत में रोक दिया गया हो, लेकिन Instagram पर इस समूह की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अभिजीत दिपके के अनुसार, CJP के Instagram पेज पर 12.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो BJP के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स से ज्यादा बताए जा रहे हैं।

READ MORE: सोने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, परिवार अब खर्च में हुए स्मार्ट

क्या हैं पार्टी की मांगें?

समूह की वेबसाइट के अनुसार, यह खुद को ‘आलसी और बेरोजगारों की आवाज’ बताता है। इसके घोषणापत्र में कई विवादित और अलग तरह की मांगें शामिल हैं। इनमें रिटायरमेंट के बाद मुख्य न्यायाधीशों को राज्यसभा में पद न देने, पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल का राजनीतिक प्रतिबंध, और संसद में 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण जैसी मांगें शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ocean-Emerges-From-Stealth-With-$28M-for-Agentic-Email-Security-Platform
Previous Story

अब ईमेल पर भरोसा नहीं! Ocean का AI सिस्टम देगा असली और नकली की पहचान

Latest from Instagram

Don't Miss