GTA 6 Release Date: Grand Theft Auto VI (GTA 6) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। 18 मई को गेम के प्री-ऑर्डर शुरू होने की अफवाहों ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया और गेमिंग फोरम्स पर लोग हर छोटे अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी तक गेम बनाने वाली कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
GTA 6 Pre-Order का इंतजार खत्म होने वाला है? Denmark Store और Italian साइट पर लिस्टिंग दिखी! जानें नवंबर लॉन्च से पहले क्या हो रहा है।
क्यों बढ़ रही हैं प्री-ऑर्डर की चर्चाएं?
GTA 6 प्री-ऑर्डर की चर्चा एक कथित Best Buy ईमेल लीक के बाद तेज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 मई को सामने आए एक ईमेल में दावा किया गया था कि GTA 6 का फिजिकल प्री-ऑर्डर 18 मई से 21 मई 2026 तक शुरू हो सकता है। इस कथित प्रमोशनल ईमेल में लिखा था, ‘GTA 6 Pre Order (Physical Game). Duration: May 18 से May 21. Online Sale: 5%.’ बताया जा रहा है कि गेमिंग यूट्यूबर Frogboyx1Gaming ने सबसे पहले इस कथित ईमेल को अपनी स्ट्रीम में दिखाया था। बाद में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसकी स्वतंत्र पुष्टि भी की गई।
Walmart लिस्टिंग ने बढ़ाई अटकलें
इसी बीच, GTA 6 से जुड़ी एक Walmart लिस्टिंग ने भी चर्चा को और हवा दे दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय के लिए Walmart वेबसाइट पर Grand Theft Auto VI नाम की एक लिस्टिंग दिखाई दी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। गेमिंग कम्युनिटी का कहना है कि यह सिर्फ कोई सामान्य सर्च रिजल्ट नहीं था, बल्कि Walmart के डेटाबेस में मौजूद एक असली एंट्री हो सकती है। इसी वजह से फैंस इसे बड़े संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
READ MORE: GTA 6 रिलीज से पहले Rockstar ने दिया बड़ा सरप्राइज
Denmark की दुकान में दिखा प्री-ऑर्डर पोस्टर
सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, ऑफलाइन स्टोर्स में भी हलचल देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Denmark के एक स्टोर में GTA 6 प्री-ऑर्डर से जुड़ा साइनबोर्ड देखा गया। इसके अलावा, एक इटैलियन रिटेल वेबसाइट पर भी GTA 6 प्री-ऑर्डर लिंक नजर आने की बात सामने आई है, जहां गेम की कीमत करीब 69.90 यूरो दिखाई गई। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार रिटेलर्स लॉन्च से पहले तैयारी के लिए पेज या लिस्टिंग बना लेते हैं, इसलिए हर जानकारी को पूरी तरह पक्का नहीं माना जा सकता।
READ MORE: ‘Forza Horizon 6’ लॉन्च से पहले लीक, जानें क्यों?
GTA 6 कब होगा लॉन्च?
हाल ही में Take-Two Interactive के CEO स्ट्रॉस ज़ेलनिक (Strauss Zelnick) ने इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर तय की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि गेम पहले कई बार डिले हो चुका है और यह अपनी शुरुआती योजना से करीब 18 महीने पीछे चल रहा है
