Spotify New Icon: Spotify का नया ऐप आइकन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर ऐप का आइकन बदल दिया, लेकिन यह बदलाव कई यूजर्स को पसंद नहीं आया। नए डिजाइन को लेकर Reddit और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी शिकायतें देखने को मिलीं।
Spotify ने हाल ही में अपने ऐप आइकन को नया लुक दिया है। पुराने हरे रंग वाले लोगो की जगह अब कंपनी ने काले रेडियो-वेव डिजाइन और चमकदार हरे डिस्को-बॉल स्टाइल वाला आइकन पेश किया है। हालांकि, यह बदलाव स्थायी नहीं बल्कि सालगिरह सेलिब्रेशन का हिस्सा बताया जा रहा है।
Spotify का नया Disco Ball Icon देखकर लाखों यूजर्स नाराज! जानें क्यों कंपनी को अब पुराना आइकन वापस लाना पड़ रहा है।
यूजर्स को क्यों पसंद नहीं आया नया आइकन?
जैसे ही नए आइकन के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए, कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना था कि पुराने लोगो में कोई दिक्कत नहीं थी, इसलिए बदलाव की जरूरत ही नहीं थी।
You rejected such a great design of mine!
Now you know how it feels when people reject yours. pic.twitter.com/d1fBAoNuBN
— S–yazurv (@X_yazurv) May 17, 2026
कई यूजर्स ने नए डिजाइन को ध्यान भटकाने वाला और पुराना स्टाइल बताया। Reddit पर एक यूजर ने तो इसे काफी खराब डिजाइन तक कह दिया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि यह नया आइकन Spotify की पहचान से मेल नहीं खाता। हालांकि, लगातार आलोचना मिलने के बीच Spotify ने साफ कर दिया कि यह लोगो (Logo) सिर्फ अस्थायी है और अगले हफ्ते से पुराना आइकन वापस आ जाएगा।
READ MORE: Spotify ने भारत में बदला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान
कैसा था Spotify का पुराना Logo?
Spotify का मशहूर ऐप आइकन पहली बार 2013 में पेश किया गया था। इसमें हरे रंग के गोल घेरे के अंदर तीन काली लहरें दिखाई देती थीं, जो ऑडियो वेव, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और डिजिटल कनेक्शन को दर्शाती थीं। यह लोगो समय के साथ इतना लोकप्रिय हो गया कि इसे म्यूजिक स्ट्रीमिंग दुनिया के सबसे पहचानने योग्य ऐप आइकन में गिना जाने लगा।
2026 में ही क्यों मना रहा Spotify 20वीं सालगिरह?
कई यूजर्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज दिखे कि Spotify तो 2008 में लॉन्च हुआ था, फिर कंपनी 2026 में 20 साल पूरे होने का जश्न क्यों मना रही है? दरअसल, Spotify का डेस्कटॉप ऐप 7 अक्टूबर 2008 को Windows और macOS पर लॉन्च हुआ था। इसके बाद मोबाइल ऐप 2009 को iOS और Android के लिए आया, लेकिन कंपनी अपनी स्थापना को आधार मान रही है। Spotify की शुरुआत 2006 में हुई थी, यानी कंपनी अपने बनने के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही है, न कि पब्लिक लॉन्च का।
READ MORE: Spotify को झटका! आपके फेवरेट गानों का बैकअप होने का दावा
आलोचना के बावजूद Spotify बना हुआ है नंबर 1
नए आइकन को लेकर आलोचना जरूर हुई, लेकिन इसका असर Spotify की लोकप्रियता पर नजर नहीं आता। कंपनी अब भी दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस बनी हुई है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, Spotify के पास दुनियाभर में करीब 293 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, Apple Music के लगभग 100 से 108 मिलियन पेड यूजर्स होने का अनुमान है। अमेरिका में भी Spotify की मजबूत पकड़ बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां कंपनी के करीब 42 से 44 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि Apple Music के करीब 40 मिलियन यूजर्स बताए जाते हैं।
