Petrol Diesel Price Hike: 15 मई से देशभर में पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतों के लागू होने के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ सकता है, क्योंकि रोजमर्रा के सफर से लेकर माल ढुलाई तक की लागत बढ़ने की संभावना है। खास बात यह है कि अलग-अलग राज्यों में टैक्स और VAT के कारण ईंधन की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
पेट्रोल-डीजल में 3.60 रुपये तक की बढ़ोतरी! जानें किस शहर में सबसे महंगा और कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल
पेट्रोल की कीमत में 3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
नई दरों के अनुसार, पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) में 3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सामान्य पेट्रोल का दाम (Petrol Price News) बढ़कर 97.77 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमत बढ़ने का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ सकता है, जो रोजाना बाइक या कार से सफर करते हैं।
इसके अलावा, प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं। अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमत अब 105.14 से 107.14 प्रति लीटर के बीच पहुंच गई है। प्रीमियम पेट्रोल (petrol News) का इस्तेमाल ज्यादातर हाई-परफॉर्मेंस और लग्जरी वाहनों में किया जाता है।
डीजल भी हुआ महंगा
सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डीजल अब 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमत लागू होने के बाद डीजल का रेट बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
डीजल (Diesel Rate) महंगा होने का असर ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भी दिखाई दे सकता है। ट्रक, बस और कई व्यावसायिक वाहन डीजल पर चलते हैं इसलिए सामान ढुलाई की लागत बढ़ने से कई चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
READ MORE: ‘महंगाई का खतरा बढ़ेगा और…’ PM मोदी की इस अपील के बाद बढ़ी टेंशन
CNG उपभोक्ताओं पर भी असर
पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में CNG के रेट अलग हो सकते हैं। इससे उन लोगों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है जो अपनी कारों या ऑटो में CNG का इस्तेमाल करते हैं।
READ MORE: इलेक्ट्रिक गाड़ियां हुई अब और स्मार्ट, खुद होगी चार्ज
देश मेंकहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल?
पेट्रोल की कीमत हर राज्य में एक जैसी नहीं होती। इसकी सबसे बड़ी वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला VAT और स्थानीय टैक्स है। आमतौर पर जिन राज्यों में टैक्स कम होता है, वहां पेट्रोल सस्ता मिलता है, जबकि अधिक टैक्स वाले राज्यों में इसकी कीमत ज्यादा रहती है।
15 मई से नई कीमतें लागू होने के बाद लोगों की नजर अब इस बात पर है कि देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल किस राज्य में बिक रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए अपने शहर के ताजा रेट जानना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
