Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। इसकी वजह प्रधानमंत्री के हाल की अपील है, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन और खाने के तेल का समझदारी से इस्तेमाल करने और अगले एक साल तक सोना न खरीदने की बात कही। इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या आने वाले समय में ईंधन महंगा हो सकता है।
Gold Rate Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव जानें, यहां देखें 22K, MCX Gold Rate और सोने की भाव की पूरी जानकारी।
13 मई को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
फिलहाल राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate in India) में 13 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह करीब 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और रुपये-डॉलर की स्थिति के आधार पर तय होता है।
READ MORE: AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!
अमेरिका-ईरान तनाव का असर
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर दुनिया भर के तेल बाजार पर पड़ रहा है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) जैसे अहम समुद्री रास्तों में रुकावट आने से कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी कारण भविष्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी (Fuel Price Hike) की आशंका जताई जा रही है।
READ MORE: अमेरिका में Bridge को मिली नेशनल ट्रस्ट बैंक की मंजूरी
Indian Oil, BPCL और HPCL पर बढ़ा दबाव
इस समय सरकारी तेल कंपनियां भारी नुकसान झेल रही हैं। Indian Oil BPCL HPCL यानी इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को रोजाना करीब 1,000 करोड़ से 1,700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 14 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 42 रुपये प्रति लीटर और घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग 674 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। यह बढ़ता तेल कंपनियों को घाटा (Oil Companies Loss) सरकार और कंपनियों दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
