Samsung का नया प्लान, पुराना फोन खरीदना होगा फायदेमंद

Samsung का नया प्लान, पुराना फोन खरीदना होगा फायदेमंद

7 mins read
8 views
May 12, 2026

Samsung Galaxy A56: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung ने भारत में अपनी नई सुविधा शुरू कर दी है, जिसके तहत ग्राहक पुराने यानी रिफर्बिश्ड (Samsung Refurbished) स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि कंपनी इन फोन के साथ नए डिवाइस जैसी 1 साल की ऑफिशियल वारंटी भी दे रही है। यह कदम उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कम कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Samsung का धमाका! Galaxy S25 Ultra से A56 तक, रिफर्बिश्ड फोन पर मिलेगी असली पार्ट्स और 1 साल की गारंटी, जानें कीमत और कहां से खरीदें।

क्या है Samsung का Certified Re-Owned Program?

Samsung (Samsung Latest News) के मुताबिक, कंपनी ने भारत में अपना Certified Re-Owned Program लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक पुराने, लेकिन कंपनी द्वारा प्रमाणित (Certified) स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। इन डिवाइसेज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

कंपनी का कहना है कि इन रिफर्बिश्ड (Samsung Phones) को सीधे सैमसंग की ऑथोराइज्ड फैसिलिटी में टेस्ट और तैयार किया गया है। यानी ये फोन किसी सामान्य सेकेंड हैंड डिवाइस की तरह नहीं होंगे, बल्कि इन्हें नए जैसा बनाने के बाद ही ग्राहकों को बेचा जाएगा।

फोन को कैसे बनाया जाता है नए जैसा?

Samsung ने बताया है कि इन डिवाइसेज पर कई तरह की जांच की जाती है। सबसे पहले फोन की डिटेल इंस्पेक्शन, क्लीनिंग और टेस्टिंग की जाती है। इसके बाद सॉफ्टवेयर वैलिडेशन किया जाता है ताकि डिवाइस बिना किसी परेशानी के काम करे। अगर किसी फोन में कोई पार्ट खराब पाया जाता है, तो उसे कंपनी के जेनुइन पार्ट्स से बदला जाता है। इतना ही नहीं, हर रिफर्बिश्ड डिवाइस को पूरी तरह से रीसेट किया जाता है।

पुराने यूजर का डेटा हटाकर फोन में लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाता है। कंपनी इन डिवाइसेज को नए बॉक्स में पैक कर रही है। बॉक्स में USB केबल, सिम इजेक्टर टूल और क्विक स्मार्ट गाइड जैसे जरूरी एक्सेसरीज भी मिलेंगे।

किन मॉडल्स को किया गया शामिल?

Samsung Galaxy सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन इस प्रोग्राम में शामिल किए गए हैं। आने वाले समय में कंपनी और मॉडल्स को भी जोड़ सकती है।

READ MORE: Apple का बड़ा प्लान! Intel और Samsung से शुरुआती बातचीत

इन डिवाइसेज की कीमतें:

  • Samsung Galaxy A36 5G (128GB) – 23,249
  • Samsung Galaxy A36 5G (256GB) – 24,499
  • Samsung Galaxy A56 5G (8GB RAM) – 31,499
  • Samsung Galaxy A56 5G (12GB RAM) – 32,749
  • Samsung Galaxy S25 (256GB) – 58,749
  • Samsung Galaxy S25 Ultra (256GB) – 97,499

अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy A56 और Galaxy S25 सीरीज अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

READ MORE: Samsung के नए AI Laptop से बदल जाएगा टाइपिंग का तरीका

क्यों खास है यह पहल?

आमतौर पर रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदते समय लोगों को भरोसे की कमी रहती है, क्योंकि सेकेंड हैंड फोन में खराबी का डर बना रहता है, लेकिन Samsung का यह नया प्रोग्राम ग्राहकों को कंपनी की ऑफिशियल वारंटी के साथ ज्यादा भरोसा देगा, जो लोग कम कीमत में बेहतर Samsung Phones खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। साथ ही, यह पहल ई-वेस्ट को कम करने और पुराने डिवाइसेज को दोबारा इस्तेमाल में लाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत शहरों में नए दाम जारी
Previous Story

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत शहरों में नए दाम जारी

अमेरिका में Crypto कानून पर बड़ा कदम, 14 मई अहम
Next Story

अमेरिका में Crypto कानून पर बड़ा कदम, 14 मई अहम

Latest from Business

Don't Miss