Ai+ Price Hike: Ai+ ने अपने कई बजट और मिड-रेंज फोन की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमतें 15 नवंबर से लागू होंगी। अलग-अलग मॉडल और रैम-स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से फोन 1,000 से 3,000 रुपये तक महंगे होंगे। ऐसे में ग्राहक 14 नवंबर तक पुराने दाम पर खरीदारी कर सकते हैं।
Ai+ ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं, जानें 15 नवंबर से कौन-कौन से मॉडल महंगे होंगे।
किन फोन की कीमतें बढ़ेंगी?
कंपनी के इस फैसले का असर Pulse 2 और Nova 2 सीरीज के चुनिंदा मॉडल पर पड़ेगा। इनमें Ai+ Pulse 2 FE, Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Power 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G शामिल हैं। Pulse 2 FE और Pulse 2 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, Pulse 2 के 4GB+128GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल के लिए 12,999 रुपये खर्च करने होंगे।
Nova 2 5G और Neo 5G के नए दाम
Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये होगी। इसके 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल की नई कीमत 14,999 रुपये और 15,999 रुपये होगी। Nova 2 Neo 5G का 4GB+64GB मॉडल अब 14,999 रुपये में मिलेगा। इसकी पुरानी कीमत 12,499 रुपये थी। 4GB+128GB वेरिएंट पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं 6GB+128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये होगी।
READ MORE: क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत
Power, Pro और Ultra मॉडल भी होंगे महंगे
Nova 2 Power 5G के 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट की नई कीमतें 17,999 रुपये और 19,999 रुपये होंगी। Nova 2 Pro 5G के दोनों वेरिएंट अब 17,999 रुपये और 19,999 रुपये में मिलेंगे। वहीं Nova 2 Ultra 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये होगी। कंपनी के मुताबिक, इन तीनों सीरीज के मौजूदा दामों में बैंक ऑफर शामिल हैं।
READ MORE: फोल्डेबल स्मार्टफोन क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?
क्यों बढ़ा रही है Ai+ स्मार्टफोन की कीमतें?
Ai+ ने फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों और दूसरे खर्चों को इस फैसले की वजह बताया है। हालांकि, कंपनी के सभी फोन महंगे नहीं होंगे। Ai+ NovaFlip 5G की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट पहले की तरह 49,999 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने का फैसला सिर्फ Ai+ ने नहीं लिया है। Samsung, Oppo और Realme भी अपने कुछ फोन महंगे कर चुकी हैं। ऐसे में Ai+ के फोन खरीदने वालों के लिए 14 नवंबर 2026 तक पुरानी कीमतों का फायदा उठाने का मौका है।
