Adda247 Layoffs: भारत के एडटेक के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी छंटनी की बात सामने आई है। दरअसल, गूगल समर्थित ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म Adda247 ने 200 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 20 प्रतिशत बताई जा रही है। बताया यह जा रहा है कि कंपनी अपने संभावित IPO से पहले खर्च कम करने की योजनाओं पर काम कर रही है।
भारत की प्रमुख एडटेक कंपनी Adda247 में बड़ी छंटनी, प्रोडक्ट, कंटेंट, UPSC और टीचिंग समेत कई विभागों के कर्मचारी हुए। जानें वजह?
कई विभागों पर पड़ा असर
कंपनी की इस कार्रवाई का असर प्रोडक्ट, डिजाइन, कंटेंट, UPSC, ज्यूडिशियरी तैयारी और टीचिंग जैसे कई विभागों में कर्मचारियों पर पड़ी है उन्हें नौकरी से निकाल दी गई है। रिपोर्ट की माने तो यह प्रक्रिया 30 अप्रैल को गुरुग्राम ऑफिस में पूरी की गई। सूत्रों के मुताबिक, अड्डा 247 अगले साल- डेढ़ साल में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी वजह से कंपनी अपने खर्चों को नियंत्रित करने पर अधिक ध्यान दे रही है। माना जा रहा है कि इस छंटनी से कंपनी को हर साल करीब 5 करोड़ रुपये की सैलरी लागत बचाने में मदद मिलेगी।
राजस्व बढ़ा, लेकिन घाटा अब भी बड़ा
कंपनी के संस्थापक और सीईओ अनिल नागर ने हाल ही में बताया था कि फाइंनेशिलय ईयर- 25 में अड्डा 247 का राजस्व लगभग 240 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कंपनी को करीब 70 करोड़ रुपये का घाटा भी हुआ। ऐसे में निवेशकों और बाजार के सामने मजबूत वित्तीय स्थिति दिखाना कंपनी की प्राथमिकता बन गई है। कंपनी के कुछ बिजनेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। खासतौर पर StudyIQ के ऑनलाइन कारोबार की रफ्तार धीमी बताई जा रही है। इसके अलावा कैश रनवे को लेकर भी कर्मचारियों के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई थी।
READ MORE- AI बना बहाना? वायरल Reddit पोस्ट ने Corporate Layoffs की खोली पोल!
सरकारी परीक्षा तैयारी में बड़ा नाम है Adda247
बता दें कि Adda247 की शुरुआत अनिल नागर और सौरभ बंसल ने की थी। कंपनी सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराती है। UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। Adda247 लगभग 67 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है। कंपनी में Google, Info Edge जैसे बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया है।
READ MORE- Axios हैक से मचा हड़कंप, OpenAI तक पहुंचा साइबर खतरा!
पहले भी हो चुकी है बड़ी छंटनी
यह पहली बार नहीं है जब Adda247 ने कर्मचारियों की संख्या घटाई हो। अक्टूबर 2023 में भी कंपनी ने 250 से 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। उस समय सेल्स, कंटेंट और फैकल्टी जैसे विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। जानकारों का कहना है कि महामारी के बाद एडटेक कंपनियों की तेज ग्रोथ अब धीमी पड़ रही है। निवेशकों का दबाव बढ़ रहा है। इसलिए कंपनियां अब मुनाफेवाले बिजनेस मॉडल पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
