LayerZero Fallout Pushes $2B Crypto Protocols to Chainlink

2 अरब डॉलर के क्रिप्टो प्रोटोकॉल्स ने LayerZero से बनाई दूरी

8 mins read
1 views
May 11, 2026

Lazarus Group: क्रिप्टो दुनिया में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 2 अरब डॉलर की डिजिटल संपत्तियों (Crypto Assets) को कंट्रोल करने वाले कई बड़े प्रोटोकॉल ने क्रॉस-चेन प्लेटफॉर्म (Cross-chain platform) LayerZero से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसकी वजह अप्रैल में सामने आई सुरक्षा खामियां हैं, जिनके बाद प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Entropy Advisors के हेड ऑफ डेटा टॉम वान ने बताया कि KelpDAO, SolvProtocol जैसे बड़े प्रोटोकॉल अब धीरे-धीरे Chainlink CCIP की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इसका सीधा कारण LayerZero के सिक्योरिटी मॉडल पर बढ़ती चिंता है।

LayerZero हैक के बाद 2 अरब डॉलर के क्रिप्टो प्रोटोकॉल Chainlink CCIP पर शिफ्ट, DeFi में बड़ा उलटफेर

आखिर क्या हुआ LayerZero के साथ?

अप्रैल में हुए एक बड़े साइबर हमले ने LayerZero की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। बताया गया कि इस हमले में उत्तर कोरिया से जुड़े कुख्यात हैकर ग्रुप Lazarus Group का हाथ था। इन हैकर्स ने एक इंटरनल RPC Node को हैक कर लिया था, जिससे सिस्टम की सुरक्षा प्रभावित हुई।

शुरुआत में LayerZero ने इस मामले में KelpDAO की सिक्योरिटी सेटिंग्स को जिम्मेदार बताया था। लेकिन बाद में कंपनी ने माना कि उसकी अपनी सिस्टम डिजाइन में भी गंभीर कमजोरियां थीं। कंपनी ने स्वीकार किया कि बड़े ट्रांजैक्शन के लिए एक ही सत्यापक पर ज्यादा निर्भरता रखना जोखिम भरा साबित हुआ।

2 अरब डॉलर की संपत्ति पर असर

LayerZero से दूरी बनाने वाले प्रोटोकॉल्स की कुल वैल्यू काफी बड़ी है। अकेले KelpDAO के पास करीब 1.5 अरब डॉलर (TVL) यानी Total Value Locked है। वहीं, SolvProtocol और re को मिलाकर करीब 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त संपत्ति जुड़ती है। इस बदलाव का फायदा फिलहाल Chainlink CCIP को मिल रहा है क्योंकि कई प्रोजेक्ट्स अब ज्यादा मजबूत सिक्योरिटी वाले विकल्प तलाश रहे हैं।

READ MORE: 21Shares ने दायर किया SEI ETF का आवेदन

क्या देर से आई माफी?

टॉम वान ने सवाल उठाया कि क्या LayerZero की सार्वजनिक माफी बहुत देर से आई? उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि क्या केवल माफी से ग्राहक वापस आएंगे या फिर यह सिर्फ शुरुआत है और आगे और प्रोजेक्ट्स भी प्लेटफॉर्म छोड़ सकते हैं। हालांकि, अभी भी कुछ बड़े टोकन जारी करने वाली कंपनियां LayerZero के OFT इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें USDe/sUSDe (Ethena), weETH (Etherfi), USDT0 (Tether), thBILL (Theo) और WBTC (Bitgo) शामिल हैं।

भरोसा वापस पाने के लिए क्या कर रहा है LayerZero?

विवाद बढ़ने के बाद LayerZero ने कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने हाई-रिस्क 1/1 DVN सेटअप को हटाना शुरू कर दिया है और अब अधिक सुरक्षित 5/5 verifier configuration लागू करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी एक नया Rust-based DVN client तैयार कर रही है ताकि एक ही सिस्टम पर निर्भरता कम हो सके। साथ ही, Multisig Approval सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है।

READ MORE: क्रिप्टो दुनिया में नया हैक, DBXen से 150K डॉलर गायब

पहले जहां 3-of-5 Approval जरूरी था, अब इसे बढ़ाकर 7-of-10 किया जाएगा। हालांकि, आलोचना के बावजूद कुछ लोग अभी भी LayerZero के मॉडल का समर्थन कर रहे हैं। USDT0 के को-फाउंडर Zerolore ने इसे ‘Cross-Chain Interoperability का गोल्डन स्टैंडर्ड’ बताया। उनका मानना है कि बड़े क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को केवल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी सुरक्षा भी मजबूत करनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iOS 265 Update Iphone New Features
Previous Story

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते मिलेंगे 3 बड़े फीचर्स

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss