DBXen से 150K डॉलर गायब

क्रिप्टो दुनिया में नया हैक, DBXen से 150K डॉलर गायब

6 mins read
154 views
March 12, 2026

DBXen Hack: क्रिप्टो की दुनिया में फिर एक बड़ी लूट हो गई। इस बार निशाना बना DeFi प्लेटफॉर्म DBXen। गुरुवार की सुबह एक हैकर ने DBXen के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में छुपी एक कमजोरी का फायदा उठाया और करीब 1.5 लाख डॉलर मिनटों में उड़ा दिए। यह खुलासा ब्लॉकचेन सिक्योरिटी कंपनी ने किया है।

DeFi प्लेटफॉर्म DBXen के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में एक बग की वजह से हैकर ने 1.5 लाख डॉलर उड़ा लिए। हैकर ने नया अकाउंट बनाकर सिस्टम को 3 साल पुराना दिखाया और मिनटों में 65.28 ETH चुरा लिए।

DBXen क्या है?

DBXen एक ऐसा क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है, जहां लोग XEN टोकन जलाते हैं। यह सिस्टम XEN की कुल सप्लाई घटाने के लिए बनाया गया था। सुनने में एकदम सीधा लगता है ना, लेकिन इसी सिस्टम में एक ऐसी गलती छुपी थी जिसने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

हैकर ने किया क्या?

DBXen के कोड में एक बिचौलिया एड्रेस होता है जिसे फॉरवर्डर कहते हैं। यह फॉरवर्डर यूजर और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के बीच काम करता है, लेकिन कोड में गड़बड़ी यह थी कि एक जगह सिस्टम असली यूजर को पहचानता था और दूसरी जगह गलती से फॉरवर्डर को ही असली यूजर समझ लेता था। बस इसी एक गलती का हैकर ने पूरा फायदा उठाया। उसने रिवॉर्ड और फीस के साथ मनमाना खेल किया और ढेर सारे एक्स्ट्रा टोकन अपने अकाउंट में डाल लिए।

READ MORE: भूटान 2026 में बनाएगा अपना खुद का Sei ब्लॉकचेन नोड

सबसे बड़ी चालाकी क्या थी?

हैकर ने एक बिल्कुल नया अकाउंट बनाया। अब नए अकाउंट को तो कोई रिवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था, लेकिन कोड की गड़बड़ी की वजह से सिस्टम को लगा कि यह अकाउंट पिछले 3 साल यानी 1,085 साइकिल से स्टेकिंग कर रहा है और सिस्टम ने 3 साल का जमा हुआ पूरा इनाम एक झटके में उस नए अकाउंट को दे दिया, जो काम असली यूजर्स ने सालों में किया उसका सारा पैसा हैकर ने चंद मिनटों में साफ कर दिया। कुल मिलाकर हैकर ने 65.28 ETH और 2,305 DXN टोकन चुराए और LayerZero नेटवर्क के जरिए मिनटों में सारे पैसे बाहर निकाल लिए।

यह कोई पहली घटना नहीं है

फरवरी 2026 में BNB Smart Chain पर हमला हुआ था और SOF और LAXO टोकन से 4,38,000 डॉलर उड़ाए गए। उसी महीने Ethereum और Base नेटवर्क पर FOOMCASH हैक में 22.6 लाख डॉलर की चोरी हुई। बार बार यही गलतियां हो रही हैं और बार बार लोगों का पैसा डूब रहा है।

READ MORE: क्या ब्लॉकचेन से सुलझेगा भारत का भूमि विवाद संकट?

आखिर में सबक क्या?

BlockSec Phalcon ने साफ कहा कि बिना गहरी जांच के मेटा-ट्रांजैक्शन सिस्टम इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है। डेवलपर्स को हर फंक्शन में यह पक्का करना होगा कि सही बंदे की पहचान हो रही है। जब तक यह गलतियां नहीं सुधरेंगी तब तक ऐसी लूट होती रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-Iran War: Samsung-SK Hynix के 200 अरब डॉलर स्वाहा!
Previous Story

US-Iran War: Samsung-SK Hynix के 200 अरब डॉलर स्वाहा!

यूरोप का पहला प्राइवेट माइक्रोग्रिड डेटा सेंटर आयरलैंड में शुरू हो गया
Next Story

यूरोप का पहला आजाद डेटा सेंटर आयरलैंड में तैयार!

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंट और सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील से यूजर्स और निवेशकों को क्या फायदे मिलेंगे। साझेदारी का मकसद क्या है?  इस पार्टनरशिप का मुख्य लक्ष्य फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले CEX.IO को अलग–अलग बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे सिस्टम थोड़ा जटिल हो जाता था। अब OpenPayd की मदद से डिपॉजिट, विड्रॉल और कंपनी के अंदर होने वाले फंड ट्रांसफर एक ही प्लेटफॉर्म से किए जा सकेंगे। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ट्रांजैक्शन ज्यादा तेज और भरोसेमंद भी होंगे, खासकर बड़े निवेशकों के लिए।  CEX.IO के लिए क्यों जरूरी है?  CEX.IO के पास दुनियाभर में 15 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। इतने बड़े स्तर पर अलग–अलग देशों में पैसा मैनेज करना आसान नहीं होता। खासकर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए सिर्फ ट्रेडिंग ही नहीं, बल्कि पैसे का सही समय पर और सुरक्षित तरीके से सेटल होना भी बहुत जरूरी होता है। OpenPayd के साथ जुड़कर CEX.IO अब इस काम को ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएगा।  यूजर्स को क्या नए फायदे मिलेंगे?  इस साझेदारी के बाद CEX.IO ने EUR, GBP और USD में मल्टी–करेंसी अकाउंट की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही FX फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे अलग–अलग करेंसी में पैसे मैनेज करना आसान हो गया है। EUR पेमेंट के लिए SEPA और SEPA Instant का सपोर्ट मिलेगा, जिससे ट्रांजैक्शन लगभग तुरंत पूरे हो सकेंगे। इससे ट्रेजरी मैनेजमेंट बेहतर होगा और फंड मूवमेंट में तेजी आएगी।  READ MORE: क्रिप्टो चोरी के बाद रिकवरी कैसे होती है? जानें दो तरीके  OpenPayd क्या करता है?  OpenPayd की शुरुआत 2018 में डॉ. ओजान ओजर्क ने की थी। कंपनी का मकसद डिजिटल इकोनॉमी के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां से कंपनियां आसानी से पैसे भेज और मैनेज कर सकें। इसका सिस्टम एक API के जरिए काम करता है, जिससे फिएट और डिजिटल दोनों तरह के पैसों को एक जगह से संभाला जा सकता है। OpenPayd हर साल 180 बिलियन डॉलर से ज्यादा ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है और 1000 से ज्यादा कंपनियों के साथ काम करता है। इसके बड़े क्लाइंट्स में eToro, Kraken, OKX और B2C2 शामिल हैं।  READ MORE: US-ईरान संकट में भी बाजार मजबूत, GIFT Nifty से तेजी के संकेत  क्रिप्टो कंपनियां ज्यादा मजबूत  CEX.IO और OpenPayd की यह साझेदारी दिखाती है कि क्रिप्टो कंपनियां अब ज्यादा मजबूत और तेज पेमेंट सिस्टम की ओर बढ़ रही हैं। जैसे–जैसे बड़े निवेशक इस मार्केट में आ रहे हैं, वैसे–वैसे तेज, सुरक्षित और रेगुलेटेड ट्रांजैक्शन की जरूरत बढ़ रही है। यह कदम आने वाले समय में डिजिटल और पारंपरिक फाइनेंस के बीच की दूरी को और कम कर सकता है। 

Don't Miss