LayerZero ने Stargate पर जमाया कब्जा, हुई 110 मिलियन डॉलर की डील!

LayerZero ने Stargate पर जमाया कब्जा, हुई 110 मिलियन डॉलर की डील!

5 mins read
1.2K views
August 26, 2025

Stargate के अधिग्रहण में LayerZero ने बाजी मारी। $110 मिलियन की डील और कम्युनिटी का 95% सपोर्ट इस समझौते को खास बनाता है।

LayerZero Stargate Deal:  Blockchain मैसेजिंग प्रोटोकॉल LayerZero ने 110 मिलियन डॉलर के सौदे में Stargate का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील एक कड़ी और नाटकीय बोली युद्ध के बाद हुई। शुरू में इस प्रस्ताव पर कुछ सवाल उठे थे लेकिन अपडेटेड शर्तों के साथ कम्युनिटी ने इसे भारी समर्थन दिया।

कम्युनिटी का जबरदस्त सपोर्ट

Stargate कम्युनिटी के वोटिंग रिजल्ट चौंकाने वाले रहे। करीब 95% एड्रेसेस और 94.76% टोकन वेट ने इस डील के पक्ष में वोट किया। कुल 15,000 से ज्यादा एड्रेसेस ने हिस्सा लिया, जिनमें से 7.2 मिलियन से ज्यादा STG टोकन हां में पड़े। केवल 3,99,400 STG टोकन ने विरोध किया। LayerZero के सीईओ ब्रायन पेल्लेग्रीनो ने कहा कि यह Stargate Finance के इतिहास में सबसे ज्यादा भागीदारी वाली वोटिंग रही।

प्रतिद्वंदियों की आखिरी कोशिश

डील के दौरान कई प्रतिद्वंदी भी मैदान में उतरे। Wormhole ने 120 मिलियन डॉलर कैश ऑफर किया और दावा किया कि इससे स्टेकर्स को शुरुआती छह महीने में 3x प्रोजेक्टेड रेवेन्यू मिल सकता है। इसी तरह Axelar Network और Across Protocol ने भी रुचि दिखाई लेकिन उन्होंने औपचारिक बोली नहीं लगाई। Stargate फाउंडेशन के लीड एंगस लैम्प्स ने साफ किया कि वोटिंग रोकी नहीं जा सकती थी क्योंकि सभी पार्टियों को ड्यू डिलिजेंस का समय पहले ही मिल चुका था।

अपडेटेड ऑफर और फायदे

शुरुआत में LayerZero का प्रस्ताव केवल रेवेन्यू-बेस्ड ZRO बायबैक प्रोग्राम पर आधारित था लेकिन कम्युनिटी की मांग के बाद इसमें बदलाव किया गया। अब छह महीने तक की कुल रेवेन्यू का 50% Stargate स्टेकर्स को दिया जाएगा और बाकी 50% ZRO टोकन बायबैक में जाएगा। इसके साथ सभी STG टोकन को 1 STG = 0.08634 ZRO के अनुपात में स्वैप किया जाएगा।

READ MORE: Elon Musk क्यों बनें Gorklon Rust? जानें इसके पीछे की वजह

Apple के CEO का Bitcoin को लेकर क्या है प्लानिंग

LayerZero का बढ़ता प्रभाव

2022 में लॉन्च हुआ LayerZero, Stargate के जरिए क्रॉस-चेन ट्रांसफर को सुरक्षित और आसान बनाता है। इस अधिग्रहण से Stargate दोबारा LayerZero के सीधे नियंत्रण में आ गया है। यह सौदा ब्लॉकचेन इंटरऑपरेबिलिटी के क्षेत्र में LayerZero की बढ़ती ताकत और कम्युनिटी के भरोसे को दर्शाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

एक हफ्ते में AI का यूज नहीं किया तो नौकरी छोड़ो... इस कंपनी ने दिया अल्टीमेटम
Previous Story

एक हफ्ते में AI का यूज नहीं किया तो नौकरी छोड़ो… इस कंपनी ने दिया अल्टीमेटम

हैक हुआ Comet AI ब्राउजर! ऐसे शिकार हुआ Perplexity का एजेंट
Next Story

हैक हुआ Comet AI ब्राउजर! ऐसे शिकार हुआ Perplexity का एजेंट

Latest from Latest news

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference