Dhurandhar 2 OTT Release Date Legal Case

कानूनी विवाद के बीच सामने आया ‘Dhurandhar 2’ का OTT अपडेट

5 mins read
13 views
May 8, 2026

Dhurandhar 2 Legal Case OTT Hint: Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बाद अब अपनी OTT रिलीज को लेकर चर्चा में है। फिल्म रिलीज के 7 हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस बीच फिल्म को लेकर एक कानूनी विवाद भी सामने आ गया है, जिसने Dhurandhar 2 OTT Release Date 2026 को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

Dhurandhar 2 OTT Release Date का बड़ा खुलासा, Legal Case ने दिया बड़ा हिंट, जानें कब आएगी फिल्म?

गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किया गया गाना ‘Tirchi Topiwale’ विवाद की वजह बना है। यह गाना पहले त्रिदेव (Tridev) फिल्म में था। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में इसका रीमिक्स वर्जन ‘Rang De Laal’ इस्तेमाल किया गया है, जिसे शाश्वत सचदेव (Shashwat Sachdev) ने कंपोज किया है।

अब त्रिदेव (Tridev) के निर्माता और निर्देशक राजीव राय ने आरोप लगाया है कि गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। इसी मामले को लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi HC) ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की सलाह दी थी, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी।

READ MORE: रोमांस से कॉमेडी तक OTT पर देखें नए K-Drama

OTT रिलीज को लेकर मिला बड़ा संकेत

फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी अब नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के म्यूजिक राइट्स रखने वाली Super Cassettes ने अदालत में अंतरिम राहत की मांग का विरोध किया है। वहीं, फिल्म की निर्माता कंपनी B62 ने कोर्ट को बताया कि फिल्म फिलहाल थिएटर में चल रही है और इसकी OTT स्ट्रीमिंग मई से पहले होने की संभावना नहीं है। इसी वजह से Dhurandhar 2 OTT कब आएगी सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म मई के आखिर या जून की शुरुआत में JioHotstar पर रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। यही कारण है कि Dhurandhar 2 Digital Release Date को लेकर फैंस लगातार अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

READ MORE: OTT का धमाका, Netflix-Prime पर देखें टॉप सुपरहिट फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

Dhurandhar और Dhurandhar: The Revenge दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब फैंस की नजर सिर्फ इस बात पर है कि Dhurandhar 2 Legal Case OTT Hint के बीच फिल्म आखिर कब OTT पर दस्तक देगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

bitcoin price slip dogecoin losses crypto market update
Previous Story

79 हजार डॉलर पर फिसला Bitcoin, Dogecoin में सबसे बड़ी गिरावट

Latest from Entertainment

Don't Miss